छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने का आज आखिरी दिन:निगम ने की करदाताओं से संपत्तिकर जमा करने की अपील; कल 1.55 करोड़ का राजस्व वसूला

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर नगर निगम में प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने पर मिलने वाली छूट का आज (30 जून) आखिरी दिन है। निगम ने करदाताओं से अपील की है कि वे आज ही संपत्तिकर जमा कर अधिकतम 6.25 प्रतिशत की छूट का लाभ उठाएं।

छूट की अंतिम तारीख से एक दिन पहले सोमवार (29 जून) को नगर निगम ने विशेष अभियान चलाकर 1070 संपत्तियों से 1 करोड़ 55 लाख 63 हजार 119 रुपए का राजस्व वसूला। निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर सभी जोनों में राजस्व वसूली अभियान चलाया गया।

व्यावसायिक संपत्तियों की होगी जांच

नगर निगम ने सभी जोनों को व्यावसायिक संपत्तियों की जांच कर सही टैक्स निर्धारण करने के निर्देश भी दिए हैं, ताकि राजस्व संग्रह बढ़ाया जा सके।

जानिए किस जोन में हुई कितनी वसूली

जोन-3: 90 संपत्तियों से 10.98 लाख रुपए

जोन-4: 90 संपत्तियों से 20.85 लाख रुपए

जोन-5: 119 संपत्तियों से 15.03 लाख रुपए

जोन-7: 64 संपत्तियों से 11.01 लाख रुपए

जोन-8: 120 संपत्तियों से 18.96 लाख रुपए

जोन-9: 196 संपत्तियों से 20.55 लाख रुपए

जोन-10: 136 संपत्तियों से 12.06 लाख रुपए

इसके अलावा अन्य जोनों में भी राजस्व वसूली अभियान जारी रहा।

आज तक मिलेगा छूट का लाभ

नगर निगम के मुताबिक वित्त वर्ष 2025-26 के देय संपत्तिकर की पूरी राशि 30 जून तक जमा करने वाले करदाताओं को अधिकतम 6.25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। निगम ने करदाताओं से समय सीमा समाप्त होने से पहले टैक्स जमा करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button