राजनांदगांव में पुलिस की कार्रवाई: युवती की संदिग्ध मौत के बाद 100 ठिकानों पर छापेमारी, 200 जवानों ने की जांच

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
राजनांदगांव पुलिस ने सोमनी थाना क्षेत्र के मनगटा स्थित विभिन्न रिसॉर्ट में दबिश दी। यह अभियान असामाजिक गतिविधियों और अन्य अवैध चीजों की जांच के लिए चलाया गया। मनगटा के एक रिसॉर्ट में युवती की संदिग्ध मौत के बाद यह कार्रवाई की गई।

जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। राजनांदगांव पुलिस दल ने एडिशनल पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के नेतृत्व में दबिश दी। नगर पुलिस अधीक्षक और अन्य पुलिस अधिकारी भी इस अभियान में शामिल थे। लगभग 200 पुलिस बल ने लगभग 100 रिसॉर्ट की गहनता से जांच की। इस दौरान असामाजिक गतिविधियों और अवैध शराब की पड़ताल की गई। पुलिस ने रिसॉर्ट संचालकों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। एडिशनल पुलिस अधीक्षक राठौर ने अवैध मादक पदार्थों के सेवन पर चिंता जताई। उन्होंने लोगों को रिसॉर्ट में गलत तरीके से ठहराने की भी जांच की बात कही।
यह अभियान असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए चलाया जा रहा है। पुलिस ने 15 थाना प्रभारियों के साथ मिलकर रिसॉर्ट में समझाइश दी। एडिशनल पुलिस अधीक्षक राठौर ने बताया कि यह जांच लगातार जारी रहेगी। इसका लक्ष्य जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना है। अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह सक्रिय है।



