छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

लापरवाही:टायर पर बैठे 3 लोगों से गप लड़ाते हवा भर रहा था युवक, ज्यादा भरने से ब्लास्ट; 1 मौत, 3 गंभीर

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चकरभाठा के बोदरी में एक निजी कंपनी की निर्माणाधीन कॉलोनी साइट के वर्कशॉप में शुक्रवार सुबह करीब 11:13 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। यहां जेसीबी के पहिए में हवा भरते समय अचानक टायर फट गया।

ब्लास्ट इतना जोरदार था कि टायर पर बैठा जेसीबी ऑपरेटर 15 फीट हवा में उछलकर जमीन पर गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 3 अन्य कर्मचारी भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

  • मृतक: उमाकांत कौशिक (18), जेसीबी ऑपरेटर, निवासी: सीपत। {हादसे की वजह: हवा भरते समय अचानक प्रेशर बढ़ने या तकनीकी खराबी के कारण टायर ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट के तीनों अलग-अलग दिशाओं में जा गिरे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
  • कैमरे में कैद हुई ब्लास्ट की पूरी घटना: सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि हवा भरने के दौरान अचानक ब्लास्ट होता है और उमाकांत व अन्य लोग हवा में उछल जाते हैं। चकरभाठा थाना प्रभारी भावेश शेंडे ने बताया कि हादसे की जांच जारी है।
  • बिना मीटर हवा भरने से खतरा

    हर टायर में हवा भरने की एक तय क्षमता (35-45 PSI) होती है। लेकिन बिना मीटर के लगातार हवा भरने से प्रेशर बढ़कर दोगुना (80-100 PSI या उससे ज्यादा) हो जाता है, जिसे टायर झेल नहीं पाता और ब्लास्ट हो जाता है। टायर पुराना होने या बार-बार पंचर होने के कारण उसके अंदर के तार कमजोर हो जाते हैं या टूट जाते हैं। ऐसे कमजोर टायर ज्यादा प्रेशर नहीं सह पाते।

Related Articles

Back to top button