छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

छत्तीसगढ़: हिंदू युवक बनकर प्रेमजाल में फंसाया, निकाह से पहले कराया मतांतरण

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पहचान छिपाकर हिंदू युवती से प्रेम संबंध बनाने, शादी के लिए मतांतरण कराने और बाद में प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपित मोहम्मद याशिन जावेद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2021 में उसकी मुलाकात एक युवक से हुई, जिसने अपना नाम करण बताकर खुद को हिंदू बताया था। इसी पहचान के आधार पर दोनों के बीच प्रेम संबंध बने।

आरोपित ने शादी का भरोसा दिलाकर उसका विश्वास जीता। इस दौरान वह गर्भवती भी हो गई। महिला के अनुसार, बाद में रायपुर ले जाकर आरोपित ने अपनी वास्तविक पहचान याशिन के रूप में उजागर की। उसने शादी के लिए धर्म परिवर्तन की शर्त रखी।

विरोध के बावजूद एक मौलाना के माध्यम से उसका मतांतरण कराया गया और फिर निकाह संपन्न कराया गया। इसके बाद महिला को आरोपित अपने गांव अहेरी ले गया, जहां वर्ष 2022 में एक बच्ची का जन्म हुआ।

शिकायत में महिला ने कहा है कि शादी के बाद परिस्थितियां बदल गईं। आरोपित और उसके स्वजन उस पर मायके की संपत्ति में हिस्सा मांगकर लाने का दबाव बनाने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसे अपमानजनक और अनैतिक कार्यों के लिए मजबूर करने का प्रयास किया गया तथा उसकी छोटी बच्ची के सामने भी दुर्व्यवहार किया जाता था।

महिला की शिकायत पर नंदिनी नगर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 319, 85 तथा छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 4 के तहत अपराध दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button