छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हदें पार: सूरजपुर में पत्नी को पीटने के बाद चेहरे पर पोती कालिख, फिर कर दिया पेशाब

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में चरित्र पर शंका के चलते पत्नी के साथ क्रूरता की घटना सामने आई है।

आरोपित पति ने पहले तो पत्नी की पिटाई की, फिर उसका मुंडन कर दिया। कपड़े से उसके हाथ-पैर बांधकर चेहरे और चेहरे पर कालिख पोतने के साथ उसके ऊपर पेशाब कर दिया।
आरोपित ने इस बर्बरता का वीडियो भी बनाया। पीड़िता की शिकायत पर पटना पुलिस जांच में जुट गई है।
बता दें कि, महिला ने 20 वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था। दोनों के चार बच्चे हैं। स्वजन के अनुसार, बीते एक वर्ष से पति, उसके चरित्र पर शंका कर रहा था। लगातार कलह के कारण महिला अपने मायके में रह रही थी, जबकि उसका पति मजदूरी करने रायपुर चला गया था।
बताया जा रहा है कि पिछले दिनों पति रायपुर से वापस लौटा। उसे जानकारी मिली कि उसकी पत्नी अपने भांजे के पास रह रही है। इसके बाद रविवार को वह अपने चारों बच्चों को साथ लेकर अपने ससुराल पहुंच गया।
आरोप है कि वहां पहुंचते ही उसने पत्नी के साथ मारपीट करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। शरीर पर ग्रीस व मोबिल ऑयल डालकर जबरन मुंडन कर दिया।
पीड़िता का यह भी आरोप है कि उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया तथा पूरी घटना का वीडियो बनाकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का प्रयास किया गया



