छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

बस एवं कार टैक्सी संचालकों के लिए बस ओनर्स फेडरेशन ऑफ़ छत्तीसगढ़ के द्वारा13 जून की शाम 4 बजे बेबीलोन में आयोजित किया जा रहा

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर।10 जून।समस्त बस एवं कार टैक्सी संचालकों के लिए बस ओनर्स फेडरेशन ऑफ़ छत्तीसगढ़ के द्वारा परिवहन से संबंधित एक राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम 13 जून की शाम 4 बजे से होटल बेबीलोन में आयोजित किया जा रहा है।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के मुख्य आतिथ्य में एवं पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष माननीय डॉ रमन सिंह जी की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम होने जा रहा है।कार्यक्रम में परिवहन मंत्री माननीय श्री केदार कश्यप एवं रायपुर शहर महापौर माननीय श्रीमती मीनल चौबे संघ के संरक्षक व नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्त विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
इस आयोजन में बी.ओ.सी.आई. के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ,छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग के ट्रांसपोर्ट कमिश्नर एवं वरिष्ठ अधिकारी गण उपस्थित रहेंगे साथ ही तमाम परिवहन उद्योगों से जुड़े औद्योगीक एवं व्यापारिक संस्थानों के स्टॉल भी सभी की जानकारी के लिए लगाए जा रहे है।
कार्यक्रम की शुरुआत शाम 4.00 बजे होगा,जिसमें व्यापार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। इस कार्यक्रम में परिवहन उद्योग की संभावनाओं एवं समस्याओं और उसकी उन्नती के लिए विशेष चर्चा रखी गई है,और अतिथियों को उसके बारे में अवगत की कराया जाएगा एवं आपस में विचार विमर्श होगा यह मौका परिवहन उद्योग से जुड़े सभी लोगों के लिए मिलन समारोह तो है ही साथ ही अपनी बातों को शीर्ष सत्ता तक पहचानें का सशक्त माध्यम भी होगा। बीओएफसी के अध्यक्ष अनिल पुसदकर महासचिव भावेश दुबे ने बताया कि कार्यक्रम में स्थानीय पेसेंजर व्हीकल ऑपरेटर की समस्याओं के निराकरण के लिए भी प्रयास किये जाएंगे

Related Articles

Back to top button