छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

भीषण गर्मी में सड़ा-गला खाना बेचने पर सख्ती, फिर भी दुकानदार बेच रहे, 12 से ज्यादा दुकानों पर छापा

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राजधानी   बिना किसी व्यवस्था में गर्मी में खाने-पीने की चीजें जल्दी खराब हो रही हैं। तेजी से बढ़ते तापमान का असर खाद्य सामग्री पर भी हो रहा है। शहर में कई जगहों पर एक्सपायरी या खराब हो गई चीजों को भी बेचा जा रहा है। लगातार शिकायत के बाद प्रशासन इस मामले में सख्त हो गया है।

यही वजह है कि बुधवार को शहर में एक साथ एक दर्जन से ज्यादा दुकानों, बेकरी और कैंटीन में छापा मारा गया। सभी जगहों से सैंपल लिए गए हैं। खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने तीन हॉस्पिटल कैंटीन, पांच पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर विनिर्माता और विक्रेता फर्मों के साथ ही छह आइसक्रीम बेचने वालों की जांच की।

पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर का लीगल नमूना भी लिया गया। इसे जांच के लिए लैब भेजा गया है। तीनों फर्मों से करीब 5 किलो एक्सपायर्ड ब्रेड मौके पर ही नष्ट कराई गई। 2 फर्मों को सुधार सूचना नोटिस दिया गया है। अस्पताल कैंटीन में ठीक तरीके से सफाई नहीं होने पर अफसर नाराज भी हुए। सभी को सख्ती से कहा गया है कि कहीं भी गंदगी दिखी तो तगड़ा जुर्माना किया जाएगा।

बिक्री बढ़ी इसलिए ऐसा

Related Articles

Back to top button