छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

एक करोड़ की प्रॉपर्टी पर 3 लाख बचत:महिलाओं के नाम रजिस्ट्री पर आज से 50% छूट

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राज्य सरकार ने पिछले महीने कैबिनेट की बैठक में महिलाओं के नाम रजिस्ट्री कराने पर पंजीयन शुल्क में 50% की छूट की घोषणा की थी। बुधवार को इस फैसले की अधिसूचना जारी कर दी गई है। अब गुरुवार को सॉफ्टवेयर अपडेट करने के साथ ही महिलाओं के नाम रजिस्ट्री कराने पर पंजीयन शुल्क 4% की जगह 2% लगेगा।

इससे एक करोड़ की रजिस्ट्री कराने पर 3.12 लाख की बचत होगी। इसके अलावा सरकार ने रजिस्ट्री पर लगने वाले सेस (उपकर) 0.60 को पहले ही खत्म कर दिया है। इन दो राहतों के बाद रजिस्ट्री कराने वालों को 7 मई से अच्छा-खासा फायदा होगा। पंजीयन विभाग के अफसरों का कहना है कि इस राहत से सरकार को हर साल करीब 153 करोड़ का राजस्व कम मिलेगा।

सैनिकों को रजिस्ट्री पर 25% की छूट: इसके साथ ही राज्य सरकार ने सैनिकों और उनके परिवारों को राहत देने के लिए सेवारत सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों और उनकी विधवाओं को राज्य में कहीं भी 25 लाख तक की संपत्ति खरीदने पर स्टांप शुल्क में 25% छूट देने की घोषणा की है।

यह छूट जीवन में एक बार ही मिलेगी, जिससे उन्हें स्थायी मकान बनाने में मदद मिलेगी। इसकी अधिसूचना भी बुधवार को जारी की गई है। सैनिकों को भी इसका फायदा 7 मई से मिलना शुरू हो जाएगा।

इस छूट को पाने के लिए सैनिकों और उनके परिवारवालों को शपथ पत्र देना होगा कि वे केवल एक बार ही छूट का फायदा ले रहे हैं। इसके अलावा संपत्ति का मूल्य 25 लाख से ज्यादा नहीं होना चाहिए। संपत्ति की कीमत तय छूट से ज्यादा होगी तो इस राहत का फायदा नहीं मिलेगा।

Related Articles

Back to top button