छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

रायपुर में स्टूडेंट से लूट के आरोपी अरेस्ट:गुरुद्वारे के पास चाकू मारकर मोबाइल और चांदी की चेन लूटी, हिस्ट्रीशीटर समेत 3 गिरफ्तार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राजधानी रायपुर में डी-फार्मा के छात्र और उसके दोस्त से लूट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। यह घटना सरस्वती नगर थाना क्षेत्र की है। मामले में एक हिस्ट्रीशीटर और दो नाबालिग शामिल थे।

आरोपियों ने छात्र और उसके दोस्त को रोककर उनके साथ मारपीट की और चाकू से हमला भी किया। इसके बाद उन्होंने चांदी की चेन, आधार कार्ड और अन्य सामान लूटकर मौके से फरार हो गए।पीड़ितों के नाम सुजल लेदर और वैभव यादव बताए गए हैं, जबकि मुख्य आरोपी का नाम आकाश यादव है।

सरस्वती नगर पुलिस के मुताबिक पीड़ित सुजल लदेर ने आरोपियों के खिलाफ सरस्वती नगर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि वह शिवानंद नगर में रहता है और डी-फार्मा की पढ़ाई करता है। 25 अप्रैल की रात वह अपने दोस्त वैभव यादव के साथ चंगोराभाठा से स्कूटी (CG 04 PW 996) से घर लौट रहा था।

रात करीब 2:40 बजे दोनों कुकुरबेड़ा गुरुद्वारा के पीछे रिंग रोड पर पहुंचे। रास्ता समझ नहीं आने पर वे मोबाइल में मैप देख रहे थे। इसी दौरान तीन युवक सामने आए और स्कूटी रुकवाकर चाकू दिखाते हुए लूटपाट शुरू कर दी। एक आरोपी ने वैभव यादव की बाईं जांघ में चाकू मार दिया, जबकि दूसरे ने सुजल के गले से 2500 रुपए की चांदी की चेन लूट ली।

आर्म्स एक्ट में भी केस दर्ज

पीड़ित ने बताया कि वारदात के दौरान आरोपी एक-दूसरे को ‘चीकू’, ‘भोलू’ और ‘आकाश’ नाम से पुकार रहे थे। शिकायत के बाद पुलिस ने अपराध क्रमांक 88/26 के तहत धारा 309(6) BNS और आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया।

पुलिस ने गिरफ्तार किए आरोपी

पीड़ितों की शिकायत पर DCP वेस्ट संदीप पटेल के निर्देश पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें एक आरोपी की पहचान आकाश नायक उर्फ जेडी के रूप में हुई, जो सरस्वती नगर थाना का हिस्ट्रीशीटर है।

पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की तो उसने अपने दो नाबालिग साथियों के साथ वारदात करना कबूल लिया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई चांदी की चेन, आधार कार्ड और बटनदार चाकू जब्त किया गया। आकाश नायक के खिलाफ पहले से आधा दर्जन अपराध दर्ज हैं।

Related Articles

Back to top button