प्रमुख खबरेंमध्यप्रदेश एवं बुंदेलखंड

दुल्हन की शर्त सुनकर घूंघट उठाने की हिम्मत नहीं कर सका दूल्हा, बिना सुहागरात के मायके लौटी; आगरा पुलिस भी हैरान

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 आगरा। थाना जगदीशपुरा क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां शादी के अगले ही दिन एक नवविवाहिता ने सुहागरात से पहले ससुराल पक्ष के सामने 90 लाख रुपये की मांग रख दी। इस मांग के बाद ससुराल वाले हैरान रह गए।

90 लाख रुपये नकद नहीं तो शादी नहीं मानेगी

आरोप है कि दुल्हन ने साफ तौर पर कहा कि जब तक उसे 90 लाख रुपये नकद नहीं दिए जाएंगे, वह शादी को नहीं मानेगी। इससे ससुराल पक्ष के लोग हैरान रह गए। बताया जा रहा है कि पैसे न मिलने पर दुल्हन अपने साथ सभी गहने लेकर मायके चली गई।

दुल्हन के स्वजन ने घर पर लगा दिया ताला

इतना ही नहीं, पीड़ित परिवार का आरोप है कि बाद में दुल्हन के स्वजन घर पहुंचे और बाहर से ताला लगा दिया। आरोप यह भी है कि गैस पाइपलाइन तोड़कर परिवार को जिंदा जलाने की कोशिश की गई। किसी तरह पीड़ित परिवार ने आपातकालीन नंबर 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button