पहले उखड़ गई थी सड़क, अब पूरी तराई के बाद खुलेगा मोवा अंडरब्रिज

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मोवा अंडरब्रिज में पिछली मरम्मत के दौरान हुई निर्माण संबंधी चूक से सबक लेते हुए रेलवे इस बार अतिरिक्त सावधानी बरत रहा है। सड़क निर्माण का काम 27 मई को पूरा हो चुका है, लेकिन नई कांक्रीट लेयर की प्रॉपर क्योरिंग (तराई) के लिए अंडरब्रिज को 9 जून तक बंद रखने की अनुमति ली गई है।
रेलवे 10 जून को इसे यातायात के लिए खोलने की तैयारी में है। इस बार पूरी ऊपरी सतह हटाकर चार से पांच इंच मोटी नई कांक्रीट डाली गई है। एक माह पहले 22 दिन के ब्लॉक के बाद जल्दबाजी में यातायात शुरू करने से सड़क उखड़ने लगी थी। रेलवे का दावा है कि इस बार गुणवत्ता मानकों के अनुरूप ही अंडरब्रिज खोला जाएगा। इसके खुलने से रोजाना करीब 5 हजार लोगों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना आसान होगा।
रेलवे और कंपनी का ये है दावा मोवा अंडरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। वर्तमान में कांक्रीट की क्योरिंग की जा रही है। इसके लिए 4 जून तक का समय निर्धारित किया गया है, ताकि संरचना पूरी तरह मजबूत हो सके। इसके बाद गुणवत्ता परीक्षण और ट्रायल रन किया जाएगा। सभी मानकों पर खरा उतरने के बाद ही अंडरब्रिज को आम लोगों के लिए खोला जाएगा।
अवधेश कुमार त्रिवेदी, सीनियर डीसीएम, रायपुर पिछली बार यात्रियों के दबाव के कारण अंडरब्रिज जल्दबाजी में खोल दिया गया था। पर्याप्त तराई नहीं हो पाई थी। इस बार क्योरिंग पूरी होने के बाद ही यातायात शुरू किया जाएगा।



