छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

दुर्ग जिले में सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के इंदिरा मार्केट में दो दुकान में भीषण आग दमकल विभाग ने 4 से 5 गाड़ियों को मदद से आग पर काबू पाया गया

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दुर्ग जिले में सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के इंदिरा मार्केट में दो दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।जिसके बाद जिला प्रशासन के दमकल को सूचित किया गया। दमकल विभाग ने 4 से 5 गाड़ियों को मदद से आग पर काबू पाया गया।आग की चपेट में आने से दुकान में रखे लाखो का सामान जलकर खाक हो गया।

इंदिरा मार्केट में स्थित अदिति फैशन और एक जूते चप्पल की दुकान में रविवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 4 से 5 गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल के कर्मचारियों ने दुकान के अंदर और ऊपर चढ़कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।इस घटना में दुकान में रखे कपड़े और जूते चप्पल फल समेत फर्नीचर जलकर स्वाहा हो गए।इस घटना से दुकान मालिक को लाखों का नुकसान हुआ है। दुकान में शॉट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है। बहरहाल पुलिस और दमकल विभाग आग लगाने के कारणों का पता लगाने में जुट गई है

दुर्ग जिला अग्निशमन अधिकारी नागेन्द्र सिंह ने बताया कि आग की सूचना मिलने पर दमकल कर्मियों को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया जहां कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण अभी अज्ञात है जांच के बाद आग लगने के कारणों की स्पष्ट हो पाएगा

Related Articles

Back to top button