छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

नेशनल हाईवे-53 पर कुम्हारी टोल के पास स्थित खारुन नदी ब्रिज की मरम्मत का काम एक अप्रैल से शुरू होगा

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। नेशनल हाईवे-53 पर कुम्हारी टोल के पास स्थित खारुन नदी ब्रिज की मरम्मत का काम एक अप्रैल से शुरू होगा। लगभग एक महीने तक चलने वाले इस काम के कारण यातायात प्रभावित रहेगा।

प्रतिदिन करीब डेढ़ लाख वाहनों के दबाव को देखते हुए पुलिस और एनएचआइ के अधिकारियों ने निरीक्षण कर नया ट्रैफिक प्लान जारी किया है। मरम्मत के दौरान ब्रिज पर ट्रैफिक वन-वे रहेगा।

एक घंटा पहले घर से निकलना होगा

सिंगल ब्रिज से ही दोनों तरफ का आना-जाना बारी-बारी से कराया जाएगा, जिससे जाम की स्थिति बन सकती है। अगर कोई एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, अस्पताल या किसी परीक्षा के लिए इस रास्ता का इस्तेमाल कर रहा है तो सामान्य समय से उसे एक घंटा पहले घर से निकलना होगा। चंदनीडीह से कुम्हारी टोल पर ओवरटेकिंग पूरी तरह वर्जित है।

 

Related Articles

Back to top button