प्रमुख खबरेंमध्यप्रदेश एवं बुंदेलखंड

देवास की ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

देवास। देवास के औद्योगिक क्षेत्र क्रमांक-1 में स्थित जीजी ऑटोमैटिव गियर लिमिटेड फैक्ट्री में देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग की शुरुआत फैक्ट्री में लगी ग्राइंडर मशीन से हुई, जो आसपास बड़ी मात्रा में रखे ऑयल के कारण तेजी से फैल गई। आग लगने का समय करीब रात 3 बजकर 20 मिनट बताया जा रहा है।

सूचना मिलते ही नगर निगम सहित आसपास की औद्योगिक इकाइयों की 10 से अधिक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

देवास से सिविल डिफेंस की टीम भी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य में सहयोग किया। इस आगजनी में फैक्ट्री को भारी नुकसान हुआ है, जहां पूरा एक शेड जलकर नष्ट हो गया। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच जारी है और नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button