रेल यात्रियों को बड़ी राहत, भोपाल-निजामुद्दीन के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, भीड़ से मिलेगी मुक्ति

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
भोपाल। गणतंत्र दिवस के आसपास घर जाने और दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन सक्रिय हो गया है। यात्रियों की सुविधा और भीड़ नियंत्रण के लिए भोपाल-हजरत निजामुद्दीन-भोपाल के बीच 02-02 ट्रिप स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है।
यात्रियों को मिलेगी राहत
इन ट्रेनों से मध्यप्रदेश और दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। गाड़ी संख्या 02155 भोपाल-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल 24 एवं 26 जनवरी को भोपाल स्टेशन से रात 20:00 बजे प्रस्थान करेगी।
ट्रेन का पूरा रूट
यह ट्रेन बीना 21:55 बजे, वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई झांसी 00:05 बजे (मध्य रात्रि), आगरा कैंट 03:20 बजे तथा मथुरा 04:20 बजे पहुंचकर सुबह 07:20 बजे हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 02156 हजरत निजामुद्दीन-भोपाल स्पेशल 25 एवं 27 जनवरी को हजरत निजामुद्दीन से दोपहर 12:00 बजे प्रस्थान करेगी।



