छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

गीता परिवार रायपुर द्वारा बाल संस्कार शिविर एवं चरित्र निर्माण शिविर का समापन

रायपुर। कचहरी चौक बाल आश्रम में गीता परिवार की ओर से चल रहे सात दिवसीय संस्कार एवं चरित्र निर्माण शिविर का समापन शनिवार को आनंद उत्सव के रूप में संपन्न हुआ। शिविर में भाग लेने वाले बालकों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


गीता परिवार के संस्थापक परम पूज्य स्वामी गोविंद देवगिरी जी के सानिध्य में एवं मध्यांचल प्रमुख श्रीमती प्रमिला माहेश्वरी जी की मार्गदर्शन में रायपुर गीता परिवार के सदस्यों के द्वारा बालकों को योग श्रीमद् भागवत गीता के 12 वें अध्याय के श्लोक का अध्ययन ,कहानी, ज्ञान इंद्रियां संवर्धन ,बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए मनोरंजन खेल , प्रत्याक्षिक उद्बोधन और नित्य हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। जिसमें बच्चों को पुरस्कृत किया गया। शिविर को पूर्ण करने में जिन्होंने अपना सहयोग दिया वह छत्तीसगढ़ गीता परिवार के अभिभावक श्रीमती शशि बागड़ी दीदी सचिव श्रीमती सीमा मिश्रा जी रायपुर जिले की उपाध्यक्ष श्रीमती किरण जोशी दीदी एवं सोशल मीडिया प्रभारी इंद्रसेन अग्रवाल भैया छत्तीसगढ़ गीता परिवार अध्यक्ष गीत गोविंद साहू भैया कार्यकारिणी सदस्य संगीता पांडेय दीदी अंजू साहू दीदी , पल्लवी साहू दीदी शुचि मिश्रा दीदी एवं रेनू टावरी दीदी ने दिया।

Related Articles

Back to top button