छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

ऑनलाईन सट्टा संचालित करने वाला फरार आरोपी विक्की हिन्दुजा उर्फ विक्की गावा गिरफ्तार

सच तक इंडिया रायपुर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डाॅ. संतोष कुमार सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को सट्टा संचालित करने वालों सहित इस कारोबार में संलिप्त लोगों की पतासाजी कर आवश्यक कार्यवाही करने तथा सट्टा के कारोबार पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसी क्रम में पूर्व में दिनांक 02.05.2024 को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत आर.डी.ए.बिल्डिंग के पीछे चैपाटी पास आरोपी किशन मटलानी निवासी तेलीबांधा रायपुर को क्रिकेट मैच के दौरान मोबाईल फोन से आॅन लाईन सट्टा संचालित करते गिरफ्तार कर कब्जे से 01 नग मोबाईल फोन जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 216/24 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया था।

प्रकरण में संलिप्त आरोपी विक्की हिन्दुजा उर्फ विक्की गावा घटना के बाद से लगातार फरार था, कि टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी की पतासाजी की जा रहीं थी, इसी दौरान आरोपी की उपस्थिति के संबंध मंे महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होने पर आरोपी विक्की हिन्दुजा उर्फ विक्की गावा को गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – विक्की हिन्दुजा उर्फ विक्की गावा पिता रूपचंद हिन्दुजा उम्र 39 साल निवासी सहयोग पार्क म.नं. एम व्ही एन जी 38 महावीर नगर थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।

Related Articles

Back to top button