73 मकानों से कब्जेदार खदेड़े गए’ किराए पर मत लीजिए BSP का मकान

सच तक इंडिया रायपुर भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL Bhilai Steel plant) के नगर सेवाएँ विभाग (Municipal Services Department) के प्रवर्तन अनुभाग (Enforcement Section) द्वारा लगातार सातवें दिन भी संपदा न्यायालय (Estate Court) के आदेश पर कोतवाली थाना, भिलाई नगर, पुलिस बल की सहायता से अवैध कब्जेधारियों पर बड़ी कार्यवाही की गई। अवैध कब्जेधारियों पर बेदखली कार्यवाही करते हुए कुल 73 आवासों से अवैध कब्जेधारी निकाले गए एवं कुल 66 डिक्री आवासों पर अवैध कब्जे को खाली कराया गया। इन बीएसपी आवासों को अवैध रूप से कब्जा कर दलालों द्वारा किराया वसूली किया जा रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!15 जुलाई 2024 को सेक्टर-06 समेत टाउनशिप के कुछ अन्य स्थानों पर अनफिट ब्लॉक्स में कुल 73 अनफिट आवासों को खाली कराया गया। इन आवासों में विद्युत-जल आपूर्ति को बंद कर, दरवाजे खिड़कियों को निकाल दिया गया है। साथ ही सिविल विभाग द्वारा पार्शियल डिमोलिशन (आंशिक रूप से ध्वस्त) करना शुरू कर दिया गया ह
2024-25 में अब तक माननीय संपदा न्यायालय से पारित कुल 242 डिक्री आवासों से अवैध कब्जेधारियों से खाली करवाए गए एवं कुल 458 अवैध कब्जा आवासों को खाली कराया जा चुका है। 66 डिक्री आदेश आवास से अवैध कब्जेधारियों को बेदखल किया गया।
अनफिट ब्लॉक्स को अधिकृत एजेंसी द्वारा खतरनाक घोषित किया जा चुका है। इन अवैध कब्जेधारियों, भू माफियाओं और दलालों के विरुद्ध बीएसपी प्रबंधन द्वारा कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी तथा आवश्यकतानुसार वैधानिक कार्यवाही भी की जाएगी। बीएसपी आवासों में अवैध रूप से रहने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भी आदेश जारी कर कार्यवाही की जाएगी।



