छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

5 किलो ग्राम गांजा के साथ आरोपी आशुतोष शर्मा गिरफ्तार

सच तक इंडिया रायपुर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसी तारतम्य में दिनांक 04.03.2024 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत तेलघानी नाका पास एक व्यक्ति अपने पास अवैध मादक प्रदार्थ गांजा रखा है तथा बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है स जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री पीताम्बर सिंह पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री योगेश साहू एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री दिनेश सिन्हा द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी गंज को सूचना की तस्दीक कर आरोपीं को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम आशुतोष शर्मा निवासी बिलासपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 05 किलो ग्राम गांजा जुमला कीमती लगभग 50,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 132/2024 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी– आशुतोष शर्मा पिता संतोष शर्मा उम्र 23 साल निवासी किरारी माता चैरा पास थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर छ.ग.।

Related Articles

Back to top button