छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

07 किलो गांजा के साथ आरोपी शेख बाबुद्दिन उर्फ गब्बर व मोहम्मद शमीर गिरफ्तार

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर  विवरण – पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर श्री अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा-निर्देश में नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान *‘‘ऑपरेशन निश्चय‘‘* के तहत मादक पदार्थाे की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से उनकी खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं प्रभारी ए.सी.सी.यू. सहित थाना प्रभारियों द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किए जा रहे है।

इसी तारतम्य में दिनांक 23.11.2025 को थाना खमतराई को सूचना प्राप्त हुआ की भनपुरी चौक के पास दो व्यक्ति अपने पास गांजा रखा है तथा कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना खमतराई पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये दोनों व्यक्तियो को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में अपना नाम 01 शेख बाबुद्दीन उर्फ गब्बर पिता शेख अजीमुद्दीन उम्र 50 वर्ष निवासी राजा तालाब के पास थाना सिविल लाइन रायपुर 02 मोहम्मद समीर पिता मोहम्मद अशरफ उम्र 28 वर्ष निवासी दुर्गा नगर बिरगांव रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसकी तलाशी लेने पर उसके पास थैले में गांजा रखा होना पाया गया।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर *उसके कब्जे से 07 किलो गांजा जुमला कीमती लगभग 70,000/- रूपये जप्त* कर आरोपियों के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 1203/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी 

01 शेख बाबुद्दीन उर्फ गब्बर पिता शेख अजीमुद्दीन उम्र 50 वर्ष निवासी राजा तालाब के पास थाना सिविल लाइन रायपुर

02 मोहम्मद समीर पिता मोहम्मद अशरफ उम्र 28 वर्ष निवासी दुर्गा नगर बिरगांव रायपुर

Related Articles

Back to top button