छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

सोशल मीडिया में चाकू के साथ फोटो डालने वाले हिट्रीशीटर गुंडा बदमाश पीयूष बघेल को चाकू के साथ किया गया गिरफ्तार

सच तक इंडिया रायपुर दिनांक 10.01.2024 को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर द्वारा थाना क्षेत्र के गुंडा बदमाश चाकूबाज को उपस्थित करने हेतु चेकिंग के दौरान थाना गोलबाजार लिस्टेड हिट्रोशीटर गुंडा बदमाश पीयूष बघेल पिता श्रवण बघेल उम्र 21 साल म. न. 10 ब्लॉक जी, राजीव आवास थाना गोलबाजार रायपुर को चेक करने पर अपने कमर में लोहे का धारदार चाकू रखा मिला जिसे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखे 01 नग लोहे का धारदार नोकदार चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गोलबाजार में अपराध क्र. 06/2025 धारा 25 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नाम गिरफ्तार आरोपी– *पीयूष बघेल पिता श्रवण बघेल उम्र 21 साल म. न. 10 ब्लॉक जी, राजीव आवास थाना गोलबाजार रायपुर

जप्ती– 01 नग लोहे का धारदार चाकू

उल्लेखनीय है कि आरोपी पीयूष बघेल थाना गोलबाजार का हिस्ट्रीशीटर गुंडा बदमाश है जिसके विरुद्ध थाना गोलबाजार में जिसमें लड़ाई झगड़ा, मारपीट, बलवा, चाकूबाजी के कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी गोलबाजार निरीक्षक अर्चना धुरंधर, प्रधान आरक्षक 1079 विजय कुमार बंजारे, आरक्षक 327 अभिलाष नायर, आर. 2425 विनय पाण्डेय, आर. 1545 संदीप सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Related Articles

Back to top button