शिविर में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद 9 मरीजों की आखों में संक्रमण,

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर: बीजापुर स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 24 अक्टूबर को हुए नेत्र ऑपरेशन के बाद नौ मरीजों की आंखों में गंभीर दिक्कतें उत्पन्न हो गईं। कुछ मरीजों की आंखें संक्रमित हो गई, जिसके बाद आनन-फानन में सभी को रायपुर के डॉ. आंबेडकर अस्पताल रेफर किया गया जहां उनका इलाज जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, बीजापुर में नेत्र रोग विभाग की ओर से 24 अक्टूबर को एक विशेष सर्जिकल शिविर आयोजित किया गया था। इसमें कुल 14 मरीजों की आंखों का ऑपरेशन किया गया, जिसमें से 9 मरीजों की स्थिति बिगड़ गई है, इसमें एक पुरुष और आठ महिलाएं हैं। शुरुआती दो दिनों तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन धीरे-धीरे मरीजों की आंखों में जलन, सूजन और धुंधला दिखाई देने की शिकायतें सामने आने लगीं।
मरीजों को मेकाहारा में अस्पताल में भर्ती कराया गया



