शराबी पति के रोज-रोज के झगडे से तंग आकर हथोडे से प्राणघातक वार कर हत्या करने वाली आरोपी पत्नी गिरफ़्तार

सच तक इंडिया रायपुर भिलाई। प्रार्थी रोहित साहू ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इनका छोटा पुत्र गजेन्द्र साहू अपनी पत्नि नीमा साहू व बच्चों के साथ रहता है जो आये दिन शराब के नशे में आकर गाली गुप्तार कर वाद विवाद करता था कि दिनांक 30-11-2024 को रात में भी अपने पत्नि नीमा के साथ वाद विवाद कर रहा था कि दिनांक 01-12-2024 को दोपहर 12-00 बजे मिलने गया तो देखा कि इनका लडका गजेन्द्र साहू अपने घर के कमरे में जमीन पर पड़ा था उसके सिर के बाये एवं पीछे तरफ गंभीर चोट के निशान दिखा जिससे बहुत ज्यादा खून बह रहा था छू कर देखा जो मर गया था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!तब बहु नीमा साहू से पूछने पर बताई कि वह अपने पति के रोज रोज के शराब पीकर मारपीट लडाई झगडा करने से तंग आकर दिनांक 01-12-2024 के सुबह लगभग 06:30 बजे जब वह जमीन में सो रहा था तो गुस्से में हत्या करने की नियत से लोहे के हथौडे से उसके सिर पर कई बार वार कर चोट पहुंचा कर हत्या कर देना बताई जिसकी रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के मार्गदशन में एवं अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) दुर्ग सुखनंद राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी के नेतृत्व में टीम गठित कर थाना प्रभारी आनंद शुक्ला को सुक्ष्मता से त्वरित विवेचना कार्यवाही हेतु निर्देशित करने पर कार्यवाही में लिया गया।
दौरान विवेचना आरोपिया नीमा साहू पति गजेन्द्र साहू उम्र 25 साल साकिन नेवई भाठा जलाराम चौक नेवई को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया जो अपराध कारित करना स्वीकर करने पर आरोपियां के बताये अनुसार घटना में प्रयुक्त हथौडे को जप्त किया गया। आरोपिया का कृत्य घारा सदर का अपराथ घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।
इस कार्यवाही में निरीक्षक आनंद शुक्ला, उनि खगेन्द्र पठारे, सुरेन्द्र तारम, प्रआर सूरज पाण्डेय, आरक्षक रवि बिसाई, विकास शर्मा, चितरंजन देवांगन, महिला आरक्षक दीप्ती चन्द्राकर, श्रेया राजपूत का सराहनीय योगदान रहा।



