छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

रायपुर ब्रेकिंग -5.190 किलो ग्राम गांजा के साथ आरोपी शेख इरशाद गिरफ्तार

सच तक इंडिया रायपुर– वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे *निजात अभियान** के तहत समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसी तारतम्य में दिनांक 05.03.2024 को थाना आजाद चौक की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत तेलघानी नाका ओवरब्रिज के पास एक व्यक्ति अपने पास अवैध मादक प्रदार्थ गांजा रखा है तथा बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री जय प्रकाश बढ़ई एवं नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक श्री अमन कुमार झा द्वारा थाना प्रभारी आजाद चौक को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना आजाद चौक पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम शेख इरशाद पिता शेख मोहम्मद जुलाह उम्र 58 वर्ष निवासी प्लाट नंबर 142 संघर्ष नगर थाना यशोधरा नगर जिला नागपुर महाराष्ट्रा का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर उसके *कब्जे से 05.190 किलो ग्राम गांजा जुमला कीमती लगभग 50,000/- रूपये जप्त* कर आरोपी के विरूद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 61/2024 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी– शेख इरशाद पिता शेख मोहम्मद जुलाह उम्र 58 वर्ष निवासी प्लॉट नंबर 142 संघर्ष नगर थाना यशोधरा नगर जिला नागपुर महाराष्ट्रा ।

Related Articles

Back to top button