महासमुंद मे मानदेय की मांग को लेकर रसोइया संघ ने ज्ञापन सौपा
सभी माननीयों ने रसोईयों की बातों को गम्भीरता से सुना सकारात्मक आश्वासन दिया।

सच तक इंडिया रायपुर। 27 फरवरी 2024 छत्तीसगढ़ प्रदेश के 33 जिलों के 146 विकासखंडों में संचालित 45610 स्कूलों में मिड डे मिल योजना अंतर्गत कार्यरत 87000 रसोइयों को पूर्णकालीन, कलेक्टर दर दिए जाने मांग रखी एवं 50% वेतन वृद्धि मोदी गारेंटी का स्मरण करवाया, नई परंपरा में स्कूल में नाश्ता योजना के शुभारम्भ के लिए आभार भी व्यक्त किया। माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, डाक्टर रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष, श्री अरूण साव उपमुख्यमंत्री, श्री लखन लाल देवांगन श्रम मंत्री, श्री श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य मंत्री, श्री टंक राम वर्मा मंत्री, श्री संपत अग्रवाल विधायक, श्री ईश्वर साहू विधायक, श्री योगेश्वर राजू सिन्हा विधायक महासमुंद से भेट कर विधानसभा प्रांगण में ज्ञापन सौंपा। सभी माननीयों ने रसोईयों की बातों को गम्भीरता से सुना सकारात्मक आश्वासन दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रतिनिधि मंडल में श्रीमती नीलू ओगरे अध्यक्ष, श्रीमती फूल बाई एवम अन्य रसोइया साथी छत्तीसगढ़ मध्यन्न् भोजन रसोइया महासंघ सम्मिलित थे।



