छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

ब्रेकिंग न्यूज़ : बेमेतरा के बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट, 9 लोगों की मौत, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

सच तक इंडिया रायपुर बेमेतरा। बेमेतरा बारूद फैक्ट्री में ब्लास्टिंग की खबर है। बारूद फैक्ट्री में हुए ब्‍लास्‍ट के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। खबरों के अनुसार ब्लास्टिंग में नौ लोगों के मारे जाने की खबर है। इस जोरदार धमाके में कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके के लोग दहशत में हैं। घटनास्‍थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं जिला प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पहुंच गई है। यह पूरी घटना बेमेतरा के बेरला ब्लॉक के ग्राम बोरसी का है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ब्लास्ट के प्रभाव में आए लोगों के चिथड़े उड़ गए। मांस के टुकड़े दूर तक फैल गए हैं. ब्लॉस्ट का असर फैक्ट्री के कई किलोमीटर दूर तक महसूस किया गया। वहीं फैक्ट्री के आसपास स्थित कई मकानों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। घटना की जानकारी मिलते ही बेरला ब्लॉक की जिला प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। फैक्ट्री में ब्लास्ट की आवाज से आस-पास के गांव के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गए हैं।

Related Articles

Back to top button