गैस सिलिंडर की बुकिंग के लिए एजेंसियों ने बदला समय, इस नंबर पर करें कॉल; नोट कर लें ये टाइम

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
गैस सिलिंडर की बुकिंग करानी है तो सुबह पांच बजे जागें, क्योंकि सुबह 5 से 7 और रात में 8 से 12 बजे तक ही फोन से बुकिंग होगी। सुबह 7 से रात 8 बजे तक करीब 13 घंटे बुकिंग बंद रहेगी। बुकिंग भी सिर्फ उन्हीं उपभोक्ताओं की होगी, जिन्हें पिछले सिलिंडर की डिलीवरी लिए 25 दिन से अधिक हो चुके हैं। गैस संकट के बीच ऐसे नोटिस एजेंसियों पर चस्पा कर दिए गए हैं।
इंडेन, भारत गैस और एचपी गैस कंपनी उपभोक्ताओं के सिलिंडर की बुकिंग रजिस्टर्ड कॉल के माध्यम से करती हैं लेकिन, होली के बाद एक तरफ बुकिंग की अवधि बढ़ा दी गई है तो दूसरी ओर गैस किल्लत के बीच तीन दिन से सर्वर फेल है। बुकिंग नहीं होने के कारण उपभोक्ता खाली सिलिंडर लेकर एजेंसी से गोदाम तक दौड़ रहे हैं। उन्हें गैस नहीं मिल रही हैं। बुधवार को हजारों उपभोक्ता बुकिंग नहीं होने पर एजेंसी और गोदाम पर सिलिंडर के लिए भटकते नजर आए। ऐसे में अब समय निर्धारित किए जाने से परेशानी और बढ़ सकती है।



