धमतरी -यातायात पुलिस ने किया स्वामी अत्मानंद उकृष्ट अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक

सच तक इंडिया रायपुर धमतरी। सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय नई दिल्ली निर्देशानुसार राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन और उप पुलिस अधीक्षक यातायात मणिशंकर द्वारा यातायात जागरूकता अभियान के अठारवे दिन स्कूली छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने ग्राम कण्डेल के स्वामी अत्मानंद उकृष्ट अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय पहुंचकर लगभग 458 स्कूली छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी। इस दौरान सउनि सुरेश नेताम ने बताया कि विश्व में सर्वाधिक सड़क दुर्घटना सयुक्त राज्य अमेरिका में होती है, जिसमें भारत का स्थान तीसरे नम्बर में आता है। भारत में हर रोज 1263 सड़क दुर्घटना घटित होती है, जिसमें 461 लोगो की मृत्यू हो जाती है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हमें सड़क दुर्घटना से बचने के यातायात नियमों का पालन करना चाहिये, जैसे दो पाहिया चार पाहिया वाहन चलाने के दौरान हेलमेट, सीट बेल्ट का उपयोग करे, स्कूल आते-जाते समय झुड़ में ना चले, मार्ग में हमेशा बॉये चले, मार्ग में ना खेले, ऐसे छोटी-छोटी सावधानी से सड़क दुर्घटना से बचा जा सकता है। सउनि बोधन ध्रुव के द्वारा सिग्नल के संबंध में बताये की जब हारी लाईट जले तो रोड पार करना है, पीले लाईट में चलने के लिए तैयार होना है, लाल लाईट जलने पर रूकना है। सिग्नल पर हमेशा बॉये तरफ स्टाप लाईन पर रूकना चाहिये, पैदल चलने के दौरान रोड में जेब्र क्रासिंग से या खाली जगह जहाँ से आने-जाने वाले वाहन स्पष्ट दिखते हो वहाँ से रोड पार करना चाहिये।


मजनों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने एनसीसी, स्काउड गाईड के छात्र-छात्रों के साथ रत्नाबांधा चौक से सिहावा चौक तक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से आमजनों को हेलमेट, सीट बेल्ट पहन कर वाहन चलाने, वाहन चलाने के दौरान मोबाईल फोन का उपयोग नही करने, दो पाहिया वाहन में तीन सवारी नही चलने, शराब सेवन कर वाहन नही चलाने, नाबालिक बच्चों को वाहन नही देने, प्रेशर हार्न का उपयोग नही करने का संदेश दिया गया।



