छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

छग में किसान त्रस्त, सरकार मस्त: किसानों के समर्थन में आप का कल प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन

टोकन की व्यवस्था तक नहीं करने वाली भाजपा, अपने को किसान हितैषी सरकार बताती है- उत्तम जायसवाल कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की धान खरीदी मे हो रही लापरवाही जैसे रकबा कम किए जाने और टोकन नहीं कटने और प्रतिदिन धान खरीदी की लिमिट कम होने जैसी परेशानियों पर कल 12 दिसंबर को आम आदमी पार्टी द्वारा प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन कर सरकार को घेरने जा रही है । राजधानी रायपुर में पुराना मंडी गेट पर दोपहर 1 बजे धरना दिया जायेगा।आम आदमी पार्टी कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ में गिरदावरी में किसानों का साय सरकार द्वारा अनेक त्रुटि निकालकर रकबा कम कर दिया गया है,साथ ही वर्तमान में धान फसल बेचने के लिए किसानों का टोकन सही तरीके से नहीं कट पा रहा है उनको लंबी लाइन लगाकर चार-पांच दिनों का इंतजार करना पड़ रहा है। कुछ जगह सूचना मिली है कि सिर्फ जितना कर्ज है उतना ही धान लिया जा रहा है।साथ ही प्रतिदिन धान खरीद की लिमिट समितियों में कम करने से टोकन काटने का नंबर लेट हो रहा है समितियों के माध्यम से प्रतिदिन कम से कम 1400 से 1500 क्विंटल धान प्रतिदिन खरीदी होनी चाहिए जबकि कई समितियों में सिर्फ 700 से 800 क्विंटल धान कि ही खरीदी हो रही है जिससे किसानों को लम्बा इंतज़ार करना पड़ रहा है।

प्रदेश महासचिव( मीडिया,सोशल मीडिया प्रभारी, मुख्य प्रवक्ता) सूरज उपाध्याय ने बताया कि इस सम्बन्ध में आम आदमी पार्टी द्वारा प्रदेश के हर जिला मुख्यालय में कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। ​आज हमारे प्रदेश का अन्नदाता गहरे संकट में है। कई ​खरीदी केंद्रों पर किसानों से खुलेआम अधिक वज़न लिया जा रहा है, जो सीधे-सीधे किसानों के साथ लूट है। पिछले दिनों ​एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना बागबाहरा के किसान के साथ हुई जहां टोकन न मिलने की हताशा में किसान को आत्महत्या करने का कदम तक उठाना पड़ा। अब भाजपा प्रदेश में किसान विरोधी चेहरा सामने आ गया है।

प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा झा, प्रदेश सचिव अनुषा जोसेफ, रायपुर लोकसभा अध्यक्ष अजीम खान और रायपुर जिला अध्यक्ष नवनीत नंदे ने संयुक्त रूप से कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा पूर्व में भी आम जनता से जुड़े मुद्दे और किसानों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है। छत्तीसगढ़ में हमारी पार्टी किसानों को हो रही परेशानी का विरोध करती है व छत्तीसगढ़ के किसानो के साथ खड़ी है और छत्तीसगढ़ सरकार से मांग करती है कि प्रदेश के किसानों को हो रही सभी प्रकार की परेशानियों का जल्द ही निराकरण करे अन्यथा हमारी पार्टी प्रदेश में किसानों के साथ मिलकर इससे भी बड़ा उग्र आंदोलन करेगी व भाजपा का असली चेहरा जनता को दिखाएगी की भाजपा की कथनी और करनी में कितना फर्क है ।

 

Related Articles

Back to top button