शहीदी पर्व पर दशमेश सेवा सोसायटी ने किया शरबत वितरण

सच तक इंडिया रायपुर। सिक्ख धर्म के पांचवें गुरु अरजन देव का शहीदी पर्व समूचे देश के साथ राजधानी रायपुर में भी बुधवार को मनाया गया। इस अवसर पर सिक्ख समाज की प्रमुख संस्था दशमेश सेवा सोसायटी की ओर से हजारों राहगिरों को छबील ठंडक शरबत का वितरण किया गया। शहर के प्रमुख चौराहे शास्त्री चौक में सुबह 11 बजे गुरु जी के अरदास के बाद ज्ञानी जी के हाथों गर्मी की भारी तपिश के बीच लोगों को ठंडा शरबत व चने का प्रसाद वितरण शुरु हुआ जो कई घंटे तक चला। सिक्ख धर्म के सेवादारों के इस पुनीत कार्य की प्रशंसा करते हुए सतनाम वाहे गुरु का सिमरन कर रहे थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दशमेश सेवा सोसायटी के अध्यक्ष बाबी होरा ने बताया की करीब दस हजार राहगिरों ने आज प्रसाद ग्रहण किया इस अवसर पर प्रमुख रूप से जसबीर सिंह भाटिया, परविंदर सिंह भाटिया, प्रीतपाल सिंह होरा, सतिंदर सिंह, लवली अरोरा, त्रिलोक सिंह सलूजा, जगजीत सिंह अरोरा, कुलदीप जुनेजा, हरमीत सिंह होरा, हरचरण सिंह साहनी सहित सैकड़ों सेवादारों ने सेवा की।



