छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें
दुर्ग जिला अस्पताल में नसबंदी सर्जरी के दौरान 2 महिलाओं की इंजेक्शन लगाने के बाद मौत

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला अस्पताल में नसबंदी सर्जरी के दौरान दो महिलाओं की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। इस घटना से अस्पताल में हड़कंप मच गया है। मृतकों की पहचान बजरंग नगर निवासी 27 वर्षीय पूजा यादव और सिकोला भाटा निवासी 30 वर्षीय किरण यादव के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, नस.बंदी की सर्जरी के लिए इस्तेमाल की गई दवाओं के रिएक्शन के चलते दोनों की जान चली गई। फ़िलहाल मामले की जांच शुरू कर दी गई है।




