छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

किसानों के मुख्यमंत्री निवास घेराव का आप ने समर्थन किया

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर।  छत्तीसगढ़ राज्य में किसानों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ किसान संघ द्वारा आज सोमवार 13 अक्टूबर को मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी ने प्रदेश के किसानों के हित में निरंतर आंदोलन, विरोध, प्रदर्शन किया है। आज मुख्यमंत्री निवास घेराव का आप पार्टी ने समर्थन किया है। आप पार्टी के नेता विजय कुमार झा ने बताया है कि प्रदेश के किसानों को मोदी की गारंटी के विरुद्ध समय पर यूरिया खाद न मिलने, माहों कीड़ा का प्रकोप होने तथा निरंतर वर्षा होने के कारण परेशान है। इन सब परिस्थितियों में किसानों के धान का उत्पादन निश्चित रूप से प्रभावित होगा। राज्य सरकार 1 एकड़ में 21 क्विंटल धान खरीदने की बात कर रही है। लेकिन वर्तमान में 21 क्विंटल धान का उत्पादन होना संभव नहीं है‌ं। धान में पानी पड़ने से उसे दूसरे कैटेगरी में रखा जावेगा। इसके साथ किसान एग्रो पोर्टल में ऑनलाइन ना होने से भी धान खरीदी प्रभावित हो रहा है। प्रतिवर्ष 1 नवंबर से धान खरीदी करने वाली सरकार 15 नवंबर से धान खरीदी,श कर रही है। कुल मिलाकर किसानों के धान खरीदी, उनके उत्पादन, उनके लागत मूल्य के अनुपात में उनके बाजार मूल्य न मिलने से किसान के लागत मूल्य व परिश्रम के अनुरूप बाजार मूल्य प्राप्त नहीं हो रहा है। प्रति एकड़ 3 से ₹4000 उत्पादन में खर्च खाद बीज पानी श्रम के लिए व्यय करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में वर्ष भर की जिंदगी की गारंटी किसानों को धान के फसल से ही मिलती है। जैसे बाजार में महंगाई बढ़ता है, अधिकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता बढ़ता है, वैसे किसानों को बढ़े हुए दर पर कम से कम ₹3500 समर्थन मूल्य निर्धारण करना चाहिए। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू, प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, संगठन महासचिव उत्तम जायसवाल,प्रदेश मीडिया प्रभारी मिहिर कुर्मी,एम एम हैदरी, नंदन सिंह, नवनीत नंदे, रघुराज सिंह ठाकुर,नरेंद्र ठाकुर, आदि ने आज 13 अक्टूबर सोमवार को किसानों द्वारा मुख्यमंत्री निवास घेराव का समर्थन किया है तथा मुख्यमंत्री से मांग की है कि 1 नवंबर से ही ₹3500 प्रति कुंटल में धान खरीदने का निर्णय वर्तमान परिस्थितियों में लेवे।

Related Articles

Back to top button