छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

कांग्रेस पार्षद, सरपंच सहित दो दर्जन कारोबारी व नेता पकड़े गए जुआ खेलते, साढ़े 3 लाख कैश, 7 कार, 22 मोबाइल जप्त

सच तक इंडिया रायपुर भिलाई। जिले के कोटा क्षेत्र में बीती रात पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे 22 कारोबारी और नेताओं को पकड़ा। पुलिस ने मौके से 7 कारें, 22 मोबाइल फोन और लगभग 3.5 लाख रुपये नकद जब्त किए। रविवार रात 10.30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि कोरी डैम के किनारे कई फड़ लगाकर करीब दो दर्जन लोग लाखों रुपयों का जुआ खेल रहे हैं। इस सूचना पर तत्काल एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय को थाना प्रभारी कोटा के साथ पर्याप्त बल के साथ भेजा गया। पुलिस बल के पहुंचने पर जुआड़ियों के चार फड़ लगे हुए थे। पुलिस को देखकर जुआरियों ने भागने का प्रयास किया, किंतु पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया। इनमें हाफा का सरपंच संदीप मिश्रा व सकरी का पार्षद अमित भारते भी शामिल हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस ने डैम के पास बने सिंचाई विभाग की बिल्डिंग के बाउंड्री में जुआरियों को लाकर जांच की और सभी फड़ों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कुल 3,49,215 रुपये नगद, ताश के पत्ते, 7 कारें और 22 मोबाइल फोन जब्त किए गए। इस कार्रवाई में कुल 22 जुआरी पकड़े गए, जिनके नाम इस प्रकार हैं: सुनील यादव, श्याम मूर्ति, बिलासपुर, अमित सिंह रायपुर, राजेश साहू गोंडपारा, दिनेश सिंह बंधवापारा, संजीव साहू तखतपुर, महेश कुमार गबेल चांटीडीह,हरिओम साहू खमतराई, चंद्रप्रकाश मरावी नगोई, दीपक सोनी बिलासपुर, अमित पहाड़ी सकरी, अमित भारते सकरी, दीपक साहू रतनपुर, संदीप मिश्रा बिलासपुर, शिवेंद्र प्रताप कौशिक नगोई, राकेश सिंह दयालबंद, सूरज वस्त्रकार अमेरी, संजय ध्रु बिलासपुर, श्रीकांत तिवारी मंगला, अकबर खान दयालबंद, जीतेश मोरे, मालखरौदा, और अर्पित सहगल सिविल लाइन बिलासपुर। एडिशनल एसपी ग्रामीण अर्चना झा ने बताया कि पुलिस ने सभी जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा और आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button