छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में 24 मार्च को माननीय राज्यपाल करेंगे “क्लीन एंड ग्रीन स्कूल” अभियान का शुभारंभ

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में 24 मार्च, 2023 को एन.वाई.के.एस के युवा स्वयंसेवकों के माध्यम से “क्लीन एंड ग्रीन स्कूल” अभियान, एन. वाई. के. एस क्लाइमेट रेजिलिएंट वॉश इंटरवेंशन पर यूनिसेफ की पहल पर राज्य स्तरीय अनावरण के लिए मुख्य अतिथि के रूप में माननीय राज्यपाल श्री विश्वाभूषण हरिचंदन कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 4:30 को करेंगे।

Related Articles

छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

4 मार्च को “रंगसरोवर छालीवुड” होली मिलन समारोह का आयोजन

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर…हर वर्ष की तरह इस साल भी छत्तीसगढ़ी फिल्मी कलाकारों की होली मिलन का रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के संरक्षक डॉ अजय सहाय, योगेश अग्रवाल, अलक राय ने बताया कि हमेसा की तरह इस बार भी ,सुखी रंगबिरंगे गुलाल की होली के रूप में शनिवार, दिनांक 4 मार्च को दोपहर 2 बजे से डॉ. अजय सहाय स्टूडियो रायपुर जोरा में “रंगसरोवर छॉलीवुड “होली मिलन समारोह का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ के कलाकार एवं पत्रकार मौजूद रहेंगे। पहली बार ऐसा होगा की छत्तीसगढ़ के कलाकार और छत्तीसगढ़ के पत्रकार होली मिलन समारोह के अवसर पर साथ में होली खेलते नजर आएंगे इस बार रंगारंग आयोजन में दो स्टेज बनाए जा रहे हैं। एक में डांस और एंकरिंग होगी, वहीं दूसरे स्टेज में इस साल रिलीज होने वाले होली बेस्ड एलबम की लॉचिंग और डांसिंग कार्यक्रम होगा|
आयोजन का प्रमुख आकर्षण होगा लक्की ड्रा जिसमे कार्यक्रम में उपस्थित सभी मेहमानों को आइनॉक्स सिनेमा,मिराज सिनेमा फास्ट ट्रेक के लगभग 40 कूपन
उपहार स्वरूप दिये जायेंगे।
इस कार्यक्रम को मूर्तरूप देने दिलीप नामपल्लीवार ,अरुण बागडे, राजा बरमाल, राजू नायक , नितेन्द्रसिन्हा,सुभाषनिय जॉर्ज, एकता पंसारी आँचल गोस्वामी ने गरिमामय आयोजन को झमाझम बनानेअंतिम रूप देने के लिए रातदिन एक किये हुवे हैं आगुन्तको की कार पार्किंग की सुविधा सहाय परिसर के बैक साइड में की गई है जिसका रास्ता निर्माणधीन ट्रेसर आइसलैंड मॉल रोड के बाजु से जाता है।

Related Articles

छत्तीसगढ़मनोरंजन स्वास्थ्य एवं स्पोर्ट्स

4 मार्च को होने वाले रंगसरोवर छालीवुड होली मिलन समारोह की कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर । हर वर्ष की तरह इस साल भी फिल्मी कलाकारों की होली मिलन का रंगारंग आयोजन सुखी रंगबिरंगे गुलाल की होली के रूप में दिनांक 4 मार्च 2023 को दोपहर 2 बजे से डॉ. अजय सहाय स्टूडियो रायपुर जोरा में रंगसरोवर छॉलीवुड होली मिलन समारोह का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। डॉ. अजय सहाय स्टूडियो परिसर ग्राम जोरा में दिनांक 22 फरवरी को दोपहर 01 बजे से 3 बजे तक मीटिंग में आयोजन को लेकर रंगारंग कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर सभी को कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई। आयोजन प्रमुख दिलीप नामपल्लीवार ने बताया कि इस कार्यक्रम में रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ के पत्रकार एवं कलाकार मौजूद रहेंगे। आज मीटिंग में प्रमुख से डॉ. अजय सहाय उपस्थित रहे तथा सभी कार्यो की मोनेटरिंग कर कार्यक्रम को सफल बनाने टिप्स भी दिए।

Related Articles

छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के पद रज स्थापित होंगे पुराने संसद भवन में

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की पद रज एकत्रित की गई
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी परिवार के राष्ट्रीय महासचिव श्री जितेंद्र रघुवंशी जी के निर्देशानुसार पूरे भारतवर्ष में शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के स्मारक एवं उनकी प्रतिमाओं की पद रज प्राप्त की जा रही है और इसे दिल्ली में पुराने संसद भवन में स्थापित किया जाएगा। इसी क्रम में आज छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था के अध्यक्ष मुरली मनोहर खंडेलवाल, कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती बबीता नथ्थानी, मीडिया सचिव अशोक रायचा, राजेंद्र कुमार चतुर्वेदी, महेश दुबे , जीडी जोशी, रायजादा जी एवं मिश्रा जी ने राजेंद्र पार्क दुर्ग में स्वतंत्रता सेनानी स्मारक से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की पद रज एकत्रित की। इसी प्रकार स्वर्गीय श्री मोहनलाल बाकलीवाल जो कि महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सांसद एवं विधायक थे, के निवास स्थान पर पहुंचकर उनकी भी पद रज प्राप्त की। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी एवं गृह मंत्रालय की ओर से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जानकारी एकत्रित करने हेतु नियुक्त प्रभारी श्री विनोद अग्रवाल जी ने बिलासपुर से महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल संविधान सभा के सदस्य के स्मारक से एवं महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ई राघवेंद्र राव जी के स्मारक से पद रज एकत्रित की। इसी प्रकार देवदा छत्तीसगढ़ से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की पद रज गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Related Articles

छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू द्वारा राजिक को घटना को सुलझाने में तत्परता, धैर्य एवं उच्च कोटि के नेतृत्व क्षमता व व्यावसायिक दक्षता के लिए सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर।राजिक .आर.25.72 ए.सी.सी.यू. पदनाम जिला – रायपुर के द्वारा विधानसभा अंर्तगत घटित 08 वर्षीय बालिका के अंधे हत्याकांड एवं दुष्कर्म के अत्यंत संवेदनशील एवं गंभीर प्रकरण, अप. क्रं. 522/2022 धारा 363, 302, 201, 376 A.B, 376 (2) (n) भादवि एवं 6 पाक्सों अधिनियम के घटना को सुलझाने में तत्परता, धैर्य एवं उच्च कोटि के नेतृत्व क्षमता व व्यावसायिक दक्षता प्रदर्शित किया गया, जो कि सराहनीय है।
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि इस कार्य की मै प्रशंसा करता हूँ, तथा आशा करता हूँ में कि भविष्य में भी अपने कर्तव्य का निर्वहन इसी तरह से पूरी निष्ठा एवं लगन के साथ करते रहेंगें ।

Related Articles

छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

मंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेशवासियों को लोक पर्व छेर-छेरा की दी शुभकामनाएं

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर/2023/ छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण, गृह, धर्मस्व एवं पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक पर्व छेर-छेरा की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने सबकी सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। मंत्री साहू ने छेर-छेरा पर्व की पूर्व संध्या पर अपने शुभकामना सन्देश में कहा कि नई फसल के घर आने की खुशी में पौष पूर्णिमा के दिन छेरछेरा पर्व मनाया जाता है। यह पर्व हमारे छत्तीसगढ़ की महान कृषि परम्परा और संस्कृति को प्रदर्शित करता है। इसी दिन मां शाकम्भरी जयंती भी मनाई जाती है। इस दिन लोग धान के साथ साग-भाजी, फल का दान करते हैं।

इस पावन दिवस पर हम कामना करते हैं कि छत्तीसगढ़ प्रदेश धन-धान्य से सदैव परिपूर्ण रहे और प्रदेशवासी सदा खुशहाल रहें।

Related Articles

छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

4 जनवरी को कैट द्वारा ई कॉमर्स संवाद का आयोजन दिल्ली में

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर पारवानी, चेयरमेन मगेलाल मालू, अमर गिदवानी, प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, वाशु माखीजा, महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह, कार्यकारी महामंत्री भरत जैन, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल एवं मीड़िया प्रभारी संजय चौंबे ने बताया कि ई-कॉमर्स नीति तथा रिटेल व्यापार के लिए एक राष्ट्रीय व्यापार नीति पर केंद्र सरकार द्वारा गतिविधियों को तेज किये जाने के सन्दर्भ में कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट ) आगामी 4 जनवरी को नै दिल्ली में एक ई-कॉमर्स संवाद आयोजित कर रहा है जिसमें देश में खरीदे-बेचे जाने वाले सामान तथा विभिन्न प्रकार की सेवाएं देने वाली वस्तुओं के राष्ट्रीय संगठनों सहित अनेक कॉर्पोरेट रिटेल कंपनियों तथा बड़े ब्रांड के सामान बनाने वाली कंपनियों को आमंत्रित किया गया है ! कैट ने स्पष्ट किया की इस मीटिंग का उद्देश्य रिटेल व्यापार के विभिन्न वर्गों को मिलकर एक बड़ा फोरम गठित करना है जो ई कॉमर्स नीति को जल्द लागू करने,ई कॉमर्स के लिए एक सशक्त रेगुलेटरी अथॉरिटी का गठन, उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम से संबंधित ई-कॉमर्स नियमों की घोषणा, रिटेल व्यापार हेतु एक राष्ट्रीय व्यापार नीति, एफडीआई रिटेल के प्रेस नोट 2 के स्थान पर एक नया प्रेस नोट जारी करने हेतु सरकार पर बड़ा दबाव बनाये ! मीटिंग में हुई चर्चा एवं निर्णयों को एक सिफारिश के रूप में केंद्र सरकार एवं सभी राज्य सरकारों को दिए जाएंगे !

कैट के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अमर पारवानी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेन्द्र दोशी ने इस मीटिंग को आयोजित करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा की अभी हाल ही में कैट द्वारा किए गए एक सर्वे में लगभग 93% व्यापारियों ने कहा कि भारत में ई-कॉमर्स व्यापार के लिए एक व्यापक नीति की आवश्यकता है जिसमें डिजिटल तरीके से देश में किये जाने वाले व्यापार अथवा दी जाने वाली सेवाओं को ई-कॉमर्स गतिविधि के रूप में माना जाना चाहिए और तदनुसार एक ई कॉमर्स पॉलिसी बनाई जाए जिसमें सोशल कॉमर्स को भी 89% व्यापारियों ने कहा की इस पॉलिसी में रिटेल व्यापार के चारों अंगों, छोटे व्यापारियों, कॉर्पोरेट रिटेल, ई कॉमर्स एवं डायरेक्ट सेलिंग को शामिल कर एक पॉलिसी बनाई जाए जिसमें इन चारों अंगों द्वारा व्यापार करने मूल सिद्धांत , दिशा निर्देश आदि स्पष्ट रूप उल्लिखित हों ! कैट के इस सर्वे में 20 शहरों के 4281 व्यापारियों ने भाग लेकर अपना मत व्यक्त किया !

श्री पारवानी एवं श्री दोशी ने कहा कि जिस तरह से ई कॉमर्स को विषाक्त किया गया है उसको देखते हुए यह बेहद जरूरी है कि रिटेल व्यापार के सभी वर्गों के बीच में ई-कॉमर्स और रिटेल व्यापार के बुनियादी सिद्धांतों पर एकमत होना जरूरी है जिससे वाणिज्य मंत्रालय के डीपीआईआईटी विभाग को पुख्ता इनपुट प्रदान किया जा सके ! रिटेल व्यापार का सबसे बड़ा वर्ग होने के कारण कैट ने इस मीटिंग को आयोजित किया है ! उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कैट ई-कॉमर्स के खिलाफ नहीं है लेकिन कैट का यह निश्चित मत है कि देश के कानून और नीतियों का अक्षरशः: पालन किया जाना चाहिए और किसी भी उल्लंघन से सख्ती से निपटा जाना चाहिए।

श्री पारवानी एवं श्री दोशी ने बताया कि कैट ने इस मीटिंग में इंडिया सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन,ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन, ऑल इंडिया एफएमसीजी डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन, ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन, ऑल इंडिया टॉयज फेडरेशन, ऑल इंडिया कंप्यूटर मीडिया डीलर्स एसोसिएशन, फेडरेशन ऑफ स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज , रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक्स एसोसिएशन,लघु उद्योग भारती, नेशनल फार्मर्स फेडरेशन, इवेंट एंड एंटरटेनमेंट मैनेजमेंट एसोसिएशन, एसोसिएशन ऑफ सिनेमा थियेटर, नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया,फेडरेशन ऑफ होटल्स एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, ऑल इंडिया रिटेल केमिस्ट्स एसोसिएशन, ऑल इंडिया फूड ग्रेन डीलर्स एसोसिएशन ,अखिल भारतीय खाद्य तेल डीलर संघ, आल इंडिया गिफ्ट एवं घडी विक्रेता एसोसिएशन, आल इंडिया टी निर्माता फेडरेशन आदि को आमंत्रित किया है !

श्री पारवानी और श्री दोशी ने यह भी बताया कि मीटिंग में अनेक कॉरपोरेट रिटेलर्स जिनमें रिलायंस रिटेल, शॉपर्स स्टॉप, मेट्रो कैश एंड कैरी, वी मार्ट, डी-मार्ट, जबकि डायरेक्ट सेलिंग कंपनियां एमवे, ओरिफ्लेम, एफएमसीजी कंपनियां कोक, पेप्सी, आईटीसी, हिंदुस्तान लीवर, पतंजलि आदि को भी बैठक में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है !

Related Articles

छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर 15 सितम्बर 2022- प्रदेश के मुख्य मंत्री भूपेश बघेल जी के विगत कोरबा प्रवास के दौरान, कोरबा विधायक व प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा की जरूरतों के हिसाब से कोरबा के चहुंमुखी विकास की दृष्टि से अनेक विकास कार्यों की मांग रखी थी जिनमें प्रमुखता से आम नागरिकों के लिए सड़कों पर सुगम और सुरक्षित आवागमन की दृष्टि से कोरबा के सीतामणी से चांपा रोड पर पड़नेवाले होटल रिलैक्स इन तक की सड़क को फोरलेन बनवाने और इस मार्ग पर पड़नेवाले पुल-पुलिया के निर्माण की मांग की गई थी। इसी प्रकार से सी.एस.ई.बी. चैक से दर्री डेम तक की सड़क को सी.सी. रोड फोरलेन बनाया जा चुका है लेकिन इस मार्ग पर पड़नेवाले पुल-पुलिया का कार्य नहीं हुआ है अतएव इस कार्य को पूरा करने के लिए भी मुख्यमंत्री से जयसिंह अग्रवाल ने मांग रखी थी। कोरबा के आम नागरिकों की सुविधा की दृष्टि से व कोरबा के सम्यक विकास को प्राथमिकता प्रदान करते हुए मुख्यमंत्री ने उपर्युक्त कार्यों के लिए अपनी सहमति मंच से ही प्रदान करते हुए सार्वजनिक रूप से घोषणा की थी।
प्रसन्नता की बात है कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास को प्राथमिता देनेवाली हमारी सरकार के मुखिया ने उतना ही महत्व कोरबा को प्रदान किया है और इसी बजट में उपर्युक्त कार्यों के लिए बजट प्रावधान रखा गया था। अभी उपर्युक्त समस्त कार्यों के लिए सरकार से 166 करोड़ राशि की स्वीकृति प्रदान किए जाने पर राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने आज मुख्य मंत्री से मुलाकात कर उनका अभिनन्दन करते हुए हार्दिक आभार व्यक्त किया। उपरोक्त जनहित के अति महत्वपूर्ण कार्यों की स्वीकृति कराने में विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. चरणदास महंत जी की विशेष सहमति रही है राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने महंत जी का भी आभार व्यक्त किया है।
इसी तारतम्य में राजस्व मंत्री ने लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू से मिलकर अभिनंदन करते हुए हार्दिक आभार व्यक्त किया है। प्रदेश सरकार द्वारा कोरबा में नया सर्किट हाऊस निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान किया गया है। राजस्व मंत्री ने श्री साहू से इस निर्माण के लिए बजट स्वीकृत करने का आग्रह किया है। लोक निर्माण मंत्री ने आश्वस्त किया है कि आगामी जनवरी महीने में प्रस्तुत किए जाने वाले पूरक बजट में इसकी स्वीकृति हो जाएगी। राजस्व मंत्री जससिंह अग्रवाल के साथ सुरेन्द्रप्रताप जायसवाल, अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण एवं राहुल यादव भी थे।


क्षेत्रीय विकास के प्रति सदैव प्रयत्नशील रहने वाले स्थानीय विधायक व प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का सपना है कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास के साथ ही विकास की धारा में कोरबा अन्य क्षेत्रों के लिए एक आदर्श मापदण्ड स्थापित करने में कामयाब हो और इस दिशा में वे किए जा रहे किसी भी प्रयास को अधूरा नहीं छोड़ते।

Related Articles

छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

कलिंगा विश्वविद्यालय के द्वारा “CBSE-CG बारहवीं – 2022 मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह” का किया जाएगा आयोजन

“मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार राशि के साथ सम्मानित किया जाएगा”

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नया रायपुर- कलिंगा विश्वविद्यालय मध्य भारत का एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान है। जिसे नवाचार एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) के द्वारा बी प्लस ग्रेड की मान्यता प्रदान की गयी है। यह छत्तीसगढ़ में एकमात्र निजी विश्वविद्यालय है, जो वर्ष 2022 के एनआईआरएफ रैंकिंग में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट 101-151 विश्वविद्यालयों में सम्मिलित है। यहाँ पर वैश्विक मापदंड के अनुरूप विद्यार्थियों में नवोन्मेष को विकसित करने के लिए उच्च गुणवत्तापूर्ण, बहु-विषयक, अनुसंधानपरक शिक्षा एवं कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थी केन्द्रित शिक्षा प्रदान की जाती है। जिससे विद्यार्थियों में मानवीय गुणों से युक्त – एक जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना के साथ-साथ नेतृत्वशक्ति का संपूर्ण विकास हो सके।

पिछले 8 वर्षों से कलिंगा विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ राज्य के विद्यार्थियों के प्रतिभा को निखारने, प्रेरित करने और प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करता रहा है। इसी परंपरा को ध्यान में रखते हुए कलिंगा विश्वविद्यालय के द्वारा वर्ष 2022 में बारहवीं की कक्षा के टॉपर विद्यार्थी और 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए “सीबीएसई, बारहवीं – 2022, मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह” का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 15,000 की नगद् राशि,द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 12,000 की नगद् राशि, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 10,000 की नगद् राशि और चतुर्थ से दशम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 5000 की नगद् राशि प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त इन विद्यार्थियों को सम्मानपत्र दिया जाएगा।अगर यह विद्यार्थी अपने आगे की उच्च शिक्षा कलिंगा विश्वविद्यालय में करते हैं तो उन्हें स्कॉलरशिप के रुप में 100 % शिक्षण शुल्क से छूट दी जाएगी।

कलिंगा विश्वविद्यालय के निदेशक (एडमिशन) श्री अभिषेक शर्मा ने बताया कि उक्त सम्मान समारोह में बारहवीं की कक्षा के जिन प्रतिभावान विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किया है। उन्हें भी सम्मानपत्र से सम्मानित किया जाएगा और कलिंगा विश्वविद्यालय के मापदंडों के अनुसार विशेष छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य में उक्त पात्रता रखने वाले सभी विद्यार्थियों को इस सम्मान समारोह में उपस्थित होने की अपील की है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कलिंगा विश्वविद्यालय के वेबसाईट पर जाकर भी संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles

छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

4 रू. में गोमूत्र की खरीदी का निर्णय ऐतिहासिक – सुशील आनंद शुक्ला

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भूपेश बघेल ने साबित कर दिया भारत में उनसे बड़ा गोसेवक कोई दूसरा नहीं।

गोधन न्याय योजना के समान गोमूत्र खरीदी भी नये आयाम गढेगी।

रायपुर/19 जुलाई 2022। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा हरेली तिहार से 4 रू. लीटर में गोमूत्र खरीदी किये जाने की घोषणा का कांग्रेस ने स्वागत किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि गोमूत्र खरीदी का निर्णय ऐतिहासिक है। इस निर्णय से भूपेश बघेल ने साबित कर दिया कि भारत में उनसे बड़ा गौसेवक और गोवंश सरंक्षक दूसरा कोई नहीं है। लोग गोमूत्र और गोबर बेचने के लिये अपने गायों, मवेशियों को बांधकर रखेंगे, उनके चारे-पानी की व्यवस्था करेंगे। जिस प्रकार से गोधन न्याय योजना में गोबर की खरीदी कर के छत्तीसगढ़ ने देश में एक नया आयाम गढ़ा है। वैसे ही गोमूत्र खरीदी से भी नवाचार का नया अध्याय लिखा जायेगा। गोवंश के संरक्षण और जैविक कृषि तथा खेती को रसायनिक कीटनाशकों से बचाने के लिये गोमूत्र का प्रयोग क्रांतिकारी कदम साबित होगा। गोमूत्र का आयुर्वेद में भी बड़ा महत्व है। अनेकों असहाय रोगों के ईलाज में भी गोमूत्र कारगर औषधि के साबित हुई है। गोमूत्र की खरीदी हमारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगी इसमें चरवाहों गोपालकों को किसानों को अतिरिक्त आमदनी का जरिया भी बनेगा।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि गौधन न्याय योजना में दो रु किलो में गोबर खरीदी कर पशुपालकों को गोबर बिनने वालो के साथ महिला स्व-सहायता समूह भी जुड़कर आर्थिक लाभ प्राप्त कर रही है। छत्तीसगढ़ मॉडल की गोधन न्याय योजना पूरे देश में छुट्टा आवारा पशुओं के सड़को में खेत खलिहानों में घूमने से रोकने का सबसे बड़ी योजना बनकर उभरी है। स्वयं प्रधानमंत्री जी भी अपने भाषणों में यूपी में छुट्टा पशुओ की समस्या के लिए योजना बनाने की घोषणा कर अप्रत्यक्ष रूप से छत्तीसगढ़ सरकार की गोधन न्याय योजना की चर्चा की है। गोमूत्र से बने कीटनाशकों के इस्तेमाल खेती-किसानी में होने से कृषि लागत मूल्य में कमी आयेगी। कृषि जमीन की ऊर्वरा शक्ति बढ़ेगी। रसायनिक खादों कीटनाशको पर निर्भरता खत्म होगी।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि देश में छत्तीसगढ़ मॉडल किसानों, गरीबों के साथ ही ग्रामीण एवं शहरी आबादी को भा रहा है। छत्तीसगढ़ मॉडल छत्तीसगढ़ की जनता का कल्याण कर रहा है। छत्तीसगढ़ मॉडल को पूरे देश में लागू करने में संकोच नहीं करना चाहिए। संघीय ढांचे में किसी राज्य की उत्तम योजनाओं का लाभ सारे देश की जनता को मिले तो इसमें कोई राजनीति नहीं होना चाहिए। भाजपा के नेता अपनी संकुचित मानसिकता से बाहर निकलकर ग्रामीण क्षेत्रों, किसानों, गरीबों, मजदूरों, महिलाओं तथा सर्वहारा वर्ग के हित में छत्तीसगढ़ मॉडल को देश में लागू करने मोदी सरकार से मांग करें तो उनके छत्तीसगढ़ में पंद्रह साल और देश में सात साल किये गए पाप कुछ हद तक धुल जाएंगे।

Related Articles

Back to top button