छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

रायपुरा वाटर पार्क के पास गांजा तस्कर पकड़ाए, एक्टिवा जब्त

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। डी डी नगर पुलिस थाना के मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ युवक रायपुरा स्थित बीआरएनटी कॉलोनी वाटर पार्क के पास एक्टिवा वाहन में अवैध गांजा लेकर बिक्री हेतु आने वाले हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ा गया। एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से एक्टिवा वाहन क्रमांक CG 04 MM 3932 में रखे कपड़े के थैले से अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। गांजा एवं वाहन को विधिवत जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 433/2026, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। प्रकरण की विवेचना जारी है तथा मादक पदार्थ के स्रोत एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम
1. अवंश मोदक, पिता रवि मोदक, उम्र 20 वर्ष, निवासी इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी, थाना डी.डी. नगर, रायपुर।
2. आर्यन सारथी, पिता राजेन्द्र सारथी, उम्र 20 वर्ष, निवासी बाजार चौक, चंगोराभाठा, थाना डी.डी. नगर, रायपुर।
3. अमित सारथी, पिता शिव सारथी, उम्र 18 वर्ष 08 माह, निवासी बाजार चौक, चंगोराभाठा, थाना डी.डी. नगर, रायपुर।
बताए एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से एक्टिवा वाहन क्रमांक CG 04 MM 3932 में रखे कपड़े के थैले से अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। गांजा एवं वाहन को विधिवत जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 433/2026, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया. आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। प्रकरण की विवेचना जारी है तथा मादक पदार्थ के स्रोत एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।जब्ती अवैध मादक पदार्थ गांजा 2.150 कि.ग्रा.।
एक्टिवा वाहन क्रमांक CG 04 MM 3932।

Related Articles

Back to top button