छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

गांजा तस्करी करते उड़ीसा का अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

निजात अभियान के तहत रायपुर पुलिस की कार्यवाही

थाना गंज क्षेत्रांतर्गत रेलवे स्टेशन गेट नंबर 02 पास गांजा तस्करी करते विधि के साथ संघर्षरत बालक को पकड़ा गया रंगे हाथ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बालक है मूलतः उडीसा का निवासी।

बालक के कब्जे से 10 किलोग्राम गांजा किया गया है जप्त।

जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 2,00,000/- रूपये।

थाना गंज में अपराध क्रमांक 200/24 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।

सच तक इंडिया रायपुर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

इसी तारतम्य में दिनांक 03.05.24 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत रेलवे स्टेशन स्थित गेट नंबर 02 पास एक लड़का अपने पास बैग में गांजा रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक अधीक्षक कोतवाली श्री योगेश साहू एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संजय सिंह द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी गंज को सूचना की तस्दीक कर लड़के को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये उक्त स्थान पर जाकर लड़के की पतासाजी करते हुए लड़के को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। लड़का विधि के साथ संघर्षरत बालक है तथा पूछताछ में बालक ने स्वयं को उड़ीसा का निवासी होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया।

जिस पर विधि के साथ संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 2,00,000/- रूपये जप्त कर उसके विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 200/24 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार – विधि के साथ संघर्षरत बालक।

कार्यवाही में निरीक्षक दीपक पासवान थाना प्रभारी गंज, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी परेश पाण्डेय, सउनि. सैय्यद ईरफान, आर. वीरेन्द्र बहादुर, मुनीर रजा, लक्ष्मीनारायण साहू तथा थाना गंज से सउनि. शंकर साहू, सुकचंद नेताम, महेश महानंद एवं जितेश मांझी की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं

Related Articles

Back to top button