छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

भाजपा रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्याम नारंग ने बनाई अपनी टीम

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति से भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्याम कुमार नारंग ने नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इसमें संगठनात्मक मजबूती और विस्तार को ध्यान में रखते हुए विभिन्न पदों पर दायित्व सौंपे गए हैं।
घोषित सूची के अनुसार, उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी विजय गोयल, श्रीमती नंदनी साहू, शिव शंकर वर्मा, दीपक बैस, अभिषेक राजा तम्बोली एवं उत्पल साहू को सौंपी गई है।

महामंत्री के रूप में संतोष शुक्ला एवं श्रीमती ललिता वर्मा को नियुक्त किया गया है, जबकि अरविन्द सिंह ठाकुर को कोषाध्यक्ष और सोहन धीवर को सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

मंत्री पद पर संचित तिवारी, राजेन्द्र वर्मा, श्रीमती जागृति बंजारे, विकास कोटवानी, पीलाराम निषाद एवं श्रीमती अनुराधा वर्मा को नियुक्त किया गया है।

प्रवक्ता के रूप में आकाश बजाज और विजय अग्रवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

‘मन की बात’ प्रमुख के रूप में राजेश साहू (अभनपुर) और सह प्रमुख के रूप में अशीष शर्मा को चुना गया है।

प्रचार-प्रसार मंत्री की भूमिका में नरेन्द्र सिंह ठाकुर और सह प्रचार-प्रसार मंत्री के रूप में पुरुषोत्तम यादव नियुक्त किए गए हैं।

कार्यालय प्रभारी बनाए गए हैं बुद्धेश्वर वर्मा, जबकि सह कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी विश्वदीपक बघेल को दी गई है।

सोशल मीडिया प्रभारी त्रयंबक राव सोनटके होंगे, वहीं सह प्रभारी के रूप में नेहरू साहू और श्रीमती भारती शिंदे को दायित्व मिला है।

आईटी सेल प्रभारी के रूप में हितेश मंडाई को और आईटी सेल सह प्रभारी के रूप में नई नियुक्तियां की गई हैं।

भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्याम कुमार नारंग ने कहा कि यह टीम संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करेगी और आगामी चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाएगी.

Related Articles

Back to top button