छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

रायपुर -4 किलो ग्राम गांजा के साथ अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

सच तक इंडिया रायपुर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसी तारतम्य में दिनांक 20.02.2024 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गोलबाजार क्षेत्रांतर्गत स्थित डी.के.एस अस्पताल पार्किंग पास एक व्यक्ति अपने पास गांजा रखा है तथा कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री योगेश साहू द्वारा थाना प्रभारी गोलबाजार को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी गोलबाजार के नेतृत्व में थाना गोलबाजार पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना उत्तर अहिरवार उर्फ शेरू निवासी जबलपुर मध्यप्रदेश का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी उत्तर अहिरवार उर्फ शेरू को गिरफ्तार कर उसके *कब्जे से कुल 04 किलो 330 ग्राम गांजा जुमला कीमती लगभग 50,000/- रूपये जप्त* कर आरोपी के विरूद्ध थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 75/2024 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी-उत्तर अहिरवार ऊर्फ शेरू पिता प्रितम अहिरवार उम्र 29 साल पता गौरीघाट रोड लाल कुआ थाना गौरीघाट जिला जबलपुर (म0प्र0)।

Related Articles

Back to top button