छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

रायपुर दक्षिण में पर्यंवेक्षक रेखचंद जैन और प्रत्याशी महंत रामसुंदर दास का विशाल भीड़ के साथ शानदार रोड शो

रायपुर दक्षिण में शामिल सदर- सत्ती बाजार में पूर्व प्रत्याशी अग्रवाल के साथ किया प्रचार।

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ आम निर्वाचन के लिए प्रतिष्ठित सीट रायपुर दक्षिण के लिए पीसीसी से नियुक्त पर्यवेक्षक जगदलपुर के निवर्तमान विधायक रेखचंद जैन ने बुधवार को निर्वाचन क्षेत्र में सम्मिलित सदर व सत्ती बाजार में जमकर पसीना बहाया। इस दौरान श्री जैन ने एक- एक दुकान में जाकर कांग्रेस के पक्ष में अधिकतम मतदान करने की अपील की। श्री जैन ने व्यापारियों तथा वार्डवासियों से कांग्रेस प्रत्याशी महंत रामसुंदर दास को समर्थन देकर अधिकाधिक मतों से जिताने की अपील की। उन्होने कांग्रेस को बहुमूल्य मत प्रदान कर राज्य की सत्ता पर पुन: आरूढ़ करने का आग्रह भी किया। प्रचार के दौरान उनके साथ रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के पिछले चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे कन्हैयालाल अग्रवाल, छत्तीसगढ़ सन्निर्माण कर्मकार मंडल अध्यक्ष सन्नी अग्रवाल, सुरेश ठाकुर, सुरेश बाफना, अनिल पांडेय आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व श्री जैन ने सुबह कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर अनेक वरिष्ठ नेताओं व पार्षदों से गहन चर्चा की। दोपहर बाद वे रायपुर दक्षिण के पार्टी प्रत्याशी महंत रामसुंदर दास के रोड शो में पूर्व प्रत्याशी श्री अग्रवाल व अपने सहयोगियों के साथ सम्मिलित हुए। बैंड बाजे के साथ निकले रोड शो का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। रोड शो के दौरान वाहन पर श्री महंत के साथ श्री जैन, पूर्व प्रत्याशी श्री अग्रवाल व अनेक साधु- संत सवार थे। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ समाज सेवी निर्मल लोढ़ा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता परमजीत जसवाल, यशपाल ठाकुर, एमआइसी सदस्य राजेश राय, गौरनाथ नाग, पार्षद सूर्या पाणि, संतोष सिंह, विजय सिंह, कुलदीप भदौरिया आदि मौजूद थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Related Articles

Back to top button