छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

छग के तोमन व जम्मू-कश्मीर की शीतल की जोड़ी ने तीरंदाजी में हासिल किया कांस्य पदक

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज के तीसरा चरण जो कि अहमदाबादके साबरमती रिवरफ्रंट पर आयोजित हो रहा है, जिसमें छत्तीसगढ़ के तोमन कुमार और जम्मू-कश्मीर की शीतल देवी की कंपाउंड मिक्स्ड टीम जोड़ी ने बुधवार को इराक की सारा अल-हामीद और अब्बास काजि़म की जोड़ी के खिलाफ खेलते हुए कांस्य पदक हासिल किया। वहीं शीतल देवी ने महिला कंपाउंड व्यक्तिगत वर्ग के फाइनल में कजाकिस्तान की खिलाड़ी ऐज़ादा सेइदान को बुधवार को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उक्त जानकारी छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के महासचिव आयुष मुरारका ने दी।

उन्होंने बताया कि इससे पहले तोमन कुमार तोमन कुमार ने मेन्स कंपाउंड टीम इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने साथी श्याम सुंदर स्वामी के साथ मिलकर स्वर्ण पदक पहले ही अपने नाम कर लिया है। उन्होंने फाइनल में इराक की जोड़ी को 152-139 से हराया। इसके अलावा वे व्यक्तिगत कैटेगरी में भी कांस्य पदक के लिए मुकाबला कर रहे हैं। बिना हाथों के तीरंदाजी करने वाली दुनिया की नंबर-1 पैरा तीरंदाज शीतल देवी ने इसी चैंपियनशिप में एक और इतिहास रचा है। उन्होंने राकेश कुमार के साथ मिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशन राउंड में 1400/1440 अंकों का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया, जो उनके पेरिस पैरालंपिक के 1399 अर्को के रिकॉर्ड से बेहतर है।

Related Articles

Back to top button