दूसरे चरण में 70 सीटों पर मतदान कल, अन्य दल बिगाड़ सकतें हैं कांग्रेस भाजपा का समीकरण!

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर दूसरे चरण में 70 विधानसभा सीटों पर 17 नवंबर को चुनाव कराए जाएंगे। इसके लिए निर्वाचन आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है। इन 70 सीटों में लगभग 34 सीटें वीआईपी हैं। पहले चरण में 7 नवंबर को 20 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में से 10 सीटें वीआईपी थीं। कुल मिलाकर प्रदेश में 44 सीटें हाई प्रोफाइल हैं।
इस बार के चुनाव में आम आदमी पार्टी और सर्व आदिवासी समाज की हमर राज पार्टी के उम्मीदवारों द्वारा भी कई जगह प्रथम चरण में कांग्रेस और भाजपा का खेल बिगाड़ती दिख रही है। माना जा रहा है कि कल कि बाकी 70 सीटों पर भी सीटों पर बीजेपी, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी हमर राज पार्टी और जेसीसीजे के उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला होने कि उम्मीद है ।
पहले चरण में हुआ था 78 प्रतिशत मतदान:
पहले चरण में 7 नवंबर को 20 विधानसभा सीटों पर चुनाव संपन्न हुए थे। इसके तहत छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित संभाग बस्तर की 12 सीटें और दुर्ग संभाग के नक्सल प्रभावित जिले राजनांदगांव, कवर्धा और खैरागढ़ की 8 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए थे। पहले चरण में कुल 78 प्रतिशत मतदान हुआ था। बस्तर की सभी 12 सहित कुल 16 सीटों पर पिछले चुनावें की तुलना में इस बार अधिक वोटिंग हुई थी । वहीं 2018 की तुलना में 4 सीटों पर कम मतदान हुआ । इन 4 सीटों में कबीरधाम जिला की दोनों सीट पंडरिया और कवर्धा के साथ खैरागढ़- छुईखदान जिला की खैरागढ़ सीट और राजनांदगांव जिला की खुज्जी सीट शामिल है। बस्तर संभाग की सभी 12 सीटों पर इस बार रिकार्ड वोटिंग हुई थी ।



