छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

गुरुकुल महिला महाविद्यालय कालीबाड़ी रोड रायपुर (छ‌॰ग॰)सेक्टर स्तरीय शतरंज महिला/पुरुष प्रतियोगिता

सच तक इंडिया रायपुर उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा आवंटित सेक्टर स्तरीय शतरंज (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय के गुरुकुल प्रेक्षागृह में 09.09.2024 एव 10.09.2024 को किया गया।
सेक्टर स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता 2024.25 में पुरुष वर्ग में विजेता प्रथम स्थान पैलोटी महाविद्यालय रायपुर एवं द्वितीय स्थान महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय रायपुर तथा महिला वर्ग में विजेता प्रथम स्थान गुरुकुल महिला महाविद्यालयए रायपुर (छ.ग.) एवं द्वितीय स्थान शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय देवेन्द्र नगर रायपुर (छ.ग.) रहा।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में गुरुकुल महिला महाविद्यालय के शासी निकाय के अध्यक्ष श्री अजय तिवारी जी के साथ विशेष अतिथि के तौर पर श्री हरि बल्लभ अग्रवाल वरिष्ठ समाजसेवी उपस्थित रहे। भातखण्डे ललितकला शिक्षा समिति रायपुर की सचिव श्रीमती शोभा खंडेलवाल ने प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर क्रीड़ाधिकारी प्रकाश चन्द्रवंशी, रुपेन्द्र सिह चौहान, विजय शर्मा, आदर्श मिश्रा, कर्मिष्ठ संभलकर, गोपाल ऊर्वाकर, पुजा यादव एवं मुकेश सिन्हा के साथ विभिन्न महाविद्यालयों के क्रीड़ाधिकारीगण उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता का संचालन गुरुकुल महिला महाविद्यालय की क्रीड़ाधिकारी प्रतियोगिता संगठन सचिव डॉ. रिंकु पाडेंय ने किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

डॉ. रिंकु पांडेय
क्रीड़ाधिकारी

Related Articles

Back to top button