छत्तीसगढ़ताजा खबरप्रमुख खबरें

AAP ने किया टाटीबंध से भारतमाता स्कूल के बीच के पेड़ों की कटाई का विरोध,पेड़ों के शिफ्टिंग की मांग

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। राजधानी रायपुर के टाटीबंध से भारत माता स्कूल के बीच सड़क चौड़ीकारण का काम हो रहा है।टाटीबंध से भारत माता स्कूल के बीच सड़क किनारे 35 से 40 वर्ष पुराने पेड़ काटे जा रहे है। वहीं जितने पेड़ो की अनुमति है,उससे ज्यादा पेड़ काटे जा रहे है,पूछे जाने पर न्यायालय अपर कलेक्टर द्वारा जारी ,बैकेटेड लेटर वर्ष 2020 से 2021 का लेटर दिखाया गया। लेटर में निर्देशित किया गया है, मिश्रित प्रजाति के वृक्षों की शिफ्टिंग का आदेश दिया गया है यदि शिफ्टिंग संभव नही हो तभी काटा जाए ऐसा लेटर में निर्देशित किया गया है। साथ ही पेड़ नामजद अधिकारी के उपस्थिति में काटने का निर्देश है किन्तु मनमर्जी के मुताबिक पेड़ों को काटा जा रहा है इसकी देखरेख हेतु कोई अधिकारी भी उपस्थित नहीं रहते?
इन कटे हुए पेड़ो को वनविभाग एकत्र कर बेंचेगी और उस रकम को विभाग मे जमा करेगी। काटे जाने वाले पेड़ो को चिन्हांकित किया जाएगा,जो नही पाया गया,पेड़ो की शिफटिंग का करने की कोशिश भी नही किया जा रहा।

इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी की ओर से डीएफओ रायपुर को ज्ञापन सौंपा गया है। मामला स्थानीय विधायक विकास उपाध्याय के संज्ञान में भी लाया गया है जिसके बाद स्थानीय विधायक ने पेड़ कटाई रुकवा दी है।

आम आदमी पार्टी की ओर से अनुषा जोसेफ,पलविंदर सिंह पन्नू, नीरज चंद्राकर,हरमंदर सिंह,शंकर छत्रिय और राज शर्मा उपस्थित रहे।

Related Articles

प्रमुख खबरेंराष्ट्रीयविशेष

गुजरात में बनेगी AAP की सरकार?,मोदी-शाह के गढ़ में क्यों उमड़ रही है भीड़!,राघव चड्ढा बनायेंगे चुनावी रणनीति

मिहिर कुर्मी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अहमदाबाद : 2022 के अंत में देश के दो गुजरात और हिमाचल प्रदेश में वि‍धानसभा चुनाव होने हैंं। देश के दो राज्‍यों की सत्‍ता पर काबिज होने आम आदमी पार्टी (आप) गुजरात पर अधिक फोकस कर रही है। पार्टी के संयोजक और द‍िल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल खूब दौरे कर रहे हैं। वे अपने दौरों में राज्‍य की सत्‍ता पर 27 साल से काबिज बीजेपी पर खूब हमले भी कर रहे हैं। और मोदी-शाह के गढ़ में AAP के कार्यक्रमों में खूब भीड़ उमड़ रही है?

केजरीवाल आम तौर पर अपने कार्यक्रमों में कहते हैं क‍ि मुझे राजनीत‍ि नहीं आती लेक‍िन गुजरात के दौरों में वह उन सभी व‍िषयों को उठा रहे हैं, ज‍िनसे बीजेपी को असहज क‍िया जा सके।

गुजरात में चुनावी माहौल बताता है की AAP की नीतियों की कायल गुजरात की आम जनता हो गयी है और आने वाले चुनावों में आम जनता अब बदलाव चाह रही है?

केजरीवाल का गुजरात में सतत दौरा :

जल्द ही आने वाले द‍िनों में अरविंद केजरीवाल का गुजरात में लम्बा दौरा होने वाला है । वह गुजरात में एक दो नहीं बल्‍क‍ि पांच से छह द‍िन तक लगातार रुकेंगे और द‍िल्‍ली मॉडल को गुजरात में पेश करेंगे। केजरीवाल ने गुजरात में आकर दर्जनभर से अध‍िक गारंटी का ऐलान पहले ही कर रखा है। इसमें सबसे ताजा ऐलान पुरानी पेंशन स्‍कीम का है। केजरीवाल ने वडोदरा में बीजेपी सरकार को मौका देते हुए कहा आप कर दीज‍िए नहीं तो हम करेंगे।

मनीष सि‍सोद‍िया भी गुजरात दौरे पर :

अरविंद केजरीवाल के ड‍िप्‍टी सीएम मनीष स‍िसोद‍िया पहले से ही गुजरात में छह दि‍वसीय यात्रा पर हैं। कुछ दिन पूर्व ही गुजरात की जनसभा में उमड़ा जनसमूह को सम्बोधित करते हुए मनीष ने कहा था क‍ि केजरीवाल की क्रांति से आज गुजरात का हर गांव और कस्बा जुड़ रहा है। बीजेपी की राजनीति सिर्फ झूठ और दोस्तवाद पर टिकी है। उन्होंने कहा क‍ि डबल इंजन नहीं बल्‍क‍ि डबल लूट की सरकार है।

गुजरात में चुनावी रणनीति बनायेंगे राघव चड्डा :

आप के युवा नेता व राज्‍यसभा सांसद राघव चड्ढा गुजरात में अपना चुनावी मिशन शुरू करने जा रहे हैं। सह प्रभारी बनने के बाद चड्ढा का पहला गुजरात दौरा होने वाला है । सूत्रों के हवाले से यह खबर आई है कि, वह 24 सितम्बर की सुबह राजकोट पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि उनकी आप के कार्यकर्ताओं और सीनियर लीडरशिप के साथ अहम मुलाकात होगी। उसके बाद दोपहर में बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस हो सकती है।

सह प्रभारी बनने के बाद राघव चड्ढा का पहला गुजरात दौरा होने जा रहा है। कल यानी कि 24 सितम्बर को चड्ढा गुजरात दौरे के दौरान शाम में महात्मा गांधी के बचपन के निवास स्थान पहुंचकर बापू का आशीर्वाद लेंगे।
विदित हो कि गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर राघव चड्ढा ने 16 सितंबर को ट्वीट कर कहा था कि पार्टी जो भी ज़िम्मेदारी देगी उसके लिए तैयार हूं। और यह सुनिश्चित था की पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत के अहम सूत्रधार एवं पंजाब के सह-प्रभारी रहे राघव चड्ढा को गुजरात में भी बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी जाएगी।

अब देखना होगा की क्या गुजरात में 27 साल से सत्ता में काबिज भाजपा को AAP सत्ता से हटा पायेगी?

Related Articles

प्रमुख खबरेंराष्ट्रीय

AAP का दामन थामा अंतराष्ट्रीय पॉप सिंगर निवान ने

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी से राष्ट्रीय स्तर पर अनेक जानी मानी हस्तियां जुड़ रहीं हैं। इसी क्रम में हरियाणा प्रदेश के जाने-माने पॉप सिंगर चन्दन शर्मा ऊर्फ निवान ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। पॉप सिंगर चंदन शर्मा उर्फ निवान एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पॉप सिंगर निवान 10 से ज्यादा देशों में सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए हैं। निवान समाजसेवा के कार्यों में ख्याति प्राप्त है। पॉप सिंगर निवान हरियाणा और पंजाब के साथ विदेशों में भी लोकप्रिय हैं। 

हरियाणा में आम आदमी पार्टी का परिवार प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सदस्य डा. सुशील गुप्ता, पार्टी के राष्ट्रीय सलाहकार अनुराग ढांडा की मौजूदगी में पाप सिंगर चंदन शर्मा उर्फ निवान और समाजसेवी एवं व्यापारी जतिन राठी और पूर्व सरपंच सीसर खास विजेंद्र पार्टी में शामिल हुए।

विदित हो कि पॉप सिंगर निवान 10 से ज्यादा देशों में सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए हैं। समाजसेवा के कार्यों में ख्याति प्राप्त है। उनके आम आदमी पार्टी में आने से हरियाणा में हमें मजबूती मिलेगी। 

Related Articles

छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

संगठन विस्तार को लेकर AAP रायपुर दक्षिण विधानसभा की बैठक सम्पन्न,मौजूदा विधायक और सत्ताधारी सरकार से जनता नाराज -मुन्ना बिसेन

रायपुर,4 अगस्त 2022। विधानसभा में विस्तार हेतु दक्षिण विधानसभा की बैठक सम्पन्न हुई। प्रदेश में पिछले 3 माह से आम आदमी पार्टी का विस्तार जोरों पर है, जिसमें पार्टी से अनेक लोग जुड़ रहें हैं। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना बिसेन ने बताया कि रायपुर दक्षिण विधानसभा में AAP का अच्छा संगठन विस्तार हुआ है क्षेत्र के हजारों लोगों ने पार्टी ज्वाइन की है। चूंकि आज भी दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में मौजूदा विधायक और सत्ताधारी सरकार के कार्यों से जनता में असंतोष व्याप्त है। वहीं AAP के अरविंद केजरीवाल तथा दिल्ली और पंजाब में जनहित कार्यों की वजह से जनता प्रदेश में भी अब आम आदमी पार्टी की ओर बड़ी उम्मीद से देख रही है। उन्होंने कहा कि निश्चित ही अगले विधानसभा चुनाव में दक्षिण विधानसभा सहित प्रदेश कि राजनीति में बड़ा बदलाव होगा और जनता आम आदमी पार्टी पर भरोसा आम आदमी पार्टी को कर सेवा का मौका देगी।
आज की बैठक में बैठक में प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना बिसेन, दक्षिण विधानसभा ऑब्जर्वर पवन सक्सेना, दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष सागर क्षिरसागर,रायपुर जिलाध्यक्ष यूथ विंग वीरेंद्र पवार,यूथ विधानसभा अध्यक्ष मनीष सारथी, धीरज ताम्रकार विजय गुरुबक्षनी,चित्रकांत अग्रवाल, महेश उपाध्याय,रघुवीर सिंह ठाकुर, नरेन्द्र ठाकुर,विनोद चन्द्राकर, संतोष श्रीवास्तव, सलमान खान,मूर्तजा भाई आदि उपस्थित रहे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Related Articles

Back to top button