अवैध रूप से शराब परिवहन करते 02 आरोपी गिरफ्तार

सच तक इंडिया रायपुर विवरण- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नशे पर प्रभावी कार्यवाही करने तथा अवैध रूप से शराब की खरीदी-बिक्री करने वालों पर प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट सहित समस्त थाना प्रभारियों को कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इसी क्रम में दिनांक 16.07.2024 को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी मंदिर हसौद के नेतृत्व में थाना मंदिर हसौद पुलिस की टीम द्वारा मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत ग्राम कुरूद स्थित मोनेट प्लांट पास दोपहिया वाहन में अवैध रूप से शराब परिवहन करते आरोपी डिगेन्द्र धीवर उर्फ डिग्गी तथा घनश्याम धीवर उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 60 पौवा देशी शराब कीमती लगभग 5500/- रूपये तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त पैशन प्रो मोटर सायकल क्रमांक सी जी/04/बी एक्स/9547 जुमला कीमती लगभग 45,500/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 519/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी
01. डिगेन्द्र धीवर उर्फ डिग्गी पिता नरेन्द्र धीवर उम्र 21 साल निवासी ग्राम तुलसी बाराडेरा थाना मंदिर हसौद रायपुर।
02. घनश्याम धीवर उर्फ गोलू पिता श्याम रतन धीवर उम्र 28 साल निवासी ग्राम तुलसी बाराडेरा थाना मंदिर हसौद रायपुर।



