साल के पहले ही दिन छत्तीसगढ़ में फिर से पड़ी कड़ाके की ठंड,बीते 4 दिनों में 4 डिग्री तक गिरा पारा, 2 दिन चलेगी शीतलहर

सच तक इंडिया रायपुर। छत्तीसगढ़ में साल के पहले दिन ही मौसम ने करवट ली और फिर से कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। राजधानी समेत कई जिलों में तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ी है। बीती रात जगदलपुर सबसे अधिक ठंडा रहा. उत्तर भारत में अच्छी बर्फबारी हो रही है. इसके चलते उत्तर (हिमालय) से आरही शुष्क हवाएं आरही हैं, जिससे प्रदेश में एक बार फिर से शीतलहर का दौर शुरू हो रहा है. बीते 4 दिनों में पारा 3-4 डिग्री गिरा है. मौसम विभाग ने प्रदेश में 2 दिन का शीतलहर अलर्ट जारी किया है. 2 और 3 जनवरी को कई जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा. 4 जनवरी के बाद से फिर तापमान में बढ़ोतरी होगी.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, 4 जनवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) प्रदेश में पहुंचेगा, जिससे तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है. इसके साथ ही प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की भी संभावना है. विक्षोभ के गुजरने के बाद मौसम साफ हो जाएगा. हालांकि, 7 जनवरी से तापमान में फिर से गिरावट आ सकती है. राज्य में 12 फरवरी तक सर्दी का मौसम जारी रहेगा, जिससे अगले 42 दिनों तक तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है
रायपुर में आज मौसम साफ रहेगा, और तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है. रायपुर समेत कुछ जिलों में दिन का तापमान अभी भी 28 डिग्री के आस-पास रहेगा, जबकि दुर्ग में यह 30 डिग्री के पार जा चुका है. दिन के समय ठंड का अहसास कम हो सकता है, लेकिन रात में सर्दी बनी रहेगी. रायपुर में रात का तापमान 14 डिग्री के आसपास बने रहने की संभावना है.



