छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

मामूली बात को लेकर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी शमशेर सिंह गिरफ्तार

सच तक इंडिया रायपुर – पीड़ित तिलक पटेल जो शास्त्री मार्केट में रोजी मजदूरी व कबाड़ उठाने का कार्य करता है तथा वह शास्त्री बाजार स्थित शराब दुकान के आसपास ही सोता है। दिनांक 21.01.2024 को उक्त शराब दुकान के गोदाम के सामने शाम को एक अज्ञात युवक लघुशंका कर रहा था, जिसे तिलक पटेल द्वारा मना करने पर दोनों के मध्य विवाद हो गया था। इसी बात को लेकर अज्ञात युवक स्वयं को अपमानित महसूस करते हुये बदला लेने के नियत से तिलक पटेल जहां सोता था वहां पर अज्ञात युवक जाकर तिलक पटेल की हत्या करने की नियत से पास पडे बीयर की टूटी हुई बोतल के धारदार टुकडे से उसके चेहरे एवं गले में कई बार वार कर प्राणघातक हमला कर फरार हो गया, कि पीड़ित को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। शराब दुकान के गार्ड पंकज साहू की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना गोलबाजार में अपराध क्रमंाक 38/24 धारा 307 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर युनिट तथा थाना गोलबाजार पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों को खंगालने के साथ ही प्रकरण में मुखबीर लगाकर भी अज्ञात आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रहीं थी। इसी दौरान अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों को आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई तथा आरोपी की पहचान सिविल लाईन गांधी नगर निवासी शमशेर सिंग के रूप में करते हुए शमशेर सिंग को पकड़ा गया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी शमशेर सिंग द्वारा उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया। जिस पर आरोपी शमशेर सिंग को गिरफ्तार किया गया .

गिरफ्तार आरोपी – शमशेर सिंग पिता महेन्द्र सिंग उम्र-38 वर्ष पता-गांधी नगर, थाना सिविल लाईन रायपुर*

Related Articles

Back to top button