दंतेवाड़ा में महिला नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, घोषित किया गया था एक लाख रुपये का इनाम

सच तक इंडिया रायपुर छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों को मुख्य धारा में लाने के लिए लोन वर्राटू यानी घर वापसी अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत मंगलवार को एक इनामी महिला नक्सली कुमारी बामे मरकाम ने आत्मसमर्पण किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मिली जानकारी के अनुसार आत्मसमर्पित महिला नक्सली कुमारी बामे मरकाम पिता मंगू मरकाम (25) कटेकल्याण ब्लाक के चिकपाल पेनपारा गांव की रहने वाली है। कालाहांडी, कंधामल, बौध, नवागढ़ (केकेबीएन) डिवीजन अंतर्गत महानदी एरिया कमेटी की सदस्य रूप में कई वर्षों ने नक्सल संगठन के लिए काम कर रही थी। वह छत्तीसगढ़-ओडिशा के सीमावर्ती इलाके में सक्रिय थी। ओडिशा सरकार ने कुमारी पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया था।

दंतेवाड़ा। महानदी एरिया कमेटी में सक्रिय एक इनामी महिला नक्सली ने आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पित महिला नक्सली पर ओडिशा राज्य सरकार ने 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। दरअसल महिला नक्सली ने लोन वर्राटू (घर वापस आइए) अभियान से प्रभावित होकर सरेंडर किया है।



