छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

विश्वप्रेम , भाईचारे सहिष्णुता व श्रेष्ठ क्षमा का संवत्सरी महापर्व आज सामुहिक क्षमापना 16 को

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। खरतरगच्छाधिपति आचार्य जिनमणिप्रभ सूरीश्वर जी द्वारा प्रतिष्ठित सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व चमत्कारी जिनकुशल सुरि जैन दादाबाड़ी में विश्वप्रेम , भाईचारे सहिष्णुता व श्रेष्ठ क्षमा का संवत्सरी महापर्व के अवसर पर प्रातः 6 बजे से पोषध व्रत स्नात्र पूजा 7 बजे , अष्टप्रकारी पूजा 8 बजे नवांगी पूजा 8 . 30 बजे से संवत्सरी प्रतिक्रमण पुरुषों व महिलाओं का खरतरगच्छ विधि से दोपहर 1 बजे से पदमशिला गोलछा भवन भैरव सोसायटी में होगा ।

सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि संवत्सरी महापर्व अभयदान का पर्व है , समस्त प्राणियों के प्रति दया करुणा की भावना ही क्षमा का मूल मंत्र है । प्रभुभक्ति के क्रम में सीमंधर महिला मण्डल की पूनम बरमट व राधिका सेठिया ने प्रभु पालना जी के बधाई व त्रिशला नंदन वीर की जय बोलो महावीर की गीत प्रस्तुत किये । पूनम बरमट व राधिका सेठिया ने परमात्मा थी रंगाशे मारू आत्मा , आत्मा बन जाती परमात्मा । खम्मा घणी खम्मा घणी , म्हारे दादा गुरुवार नी खम्मा घणी । वारी जाऊं रे बलिहारी जाऊं रे म्हारा गुरुवारआंगन आया मैं वारी जाऊं रे । बिन पानी के नव के रहा है वह तो किस्मत से ज्यादा दे रहा है । चलो बुलावा आया है दादा ने बुलाया है भजनों में श्रद्धालुओं नृत्य कर भक्ति भाव में विभोर हो गए । प्रभु भक्ति के लाभार्थी  पदम चंद कमल चंद अनिल कुमार गोलछा परिवार रहे । आज एडवोकेट दीप्ती बैद व मोनिका बैद ने प्रभुभक्ति की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया । संवत्सरी महापर्व के पश्चात 16 सितम्बर को सकल जैन समाज का सामुहिक क्षमापना पर्व प्रातः 9 बजे से  सीमंधर स्वामी जैन मंदिर में होगा । प्रभुभक्ति के लाभार्थी  तिलोकचंद शांतिलाल अशोक कुमार बरड़िया परिवार हैं ।

Related Articles

Back to top button