छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें
राजस्थान: AAP के लिए खुशखबरी, शिक्षा मंत्री के इलाके में BJP को दी करारी मात

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
राजस्थान आम आदमी पार्टी के लिए बड़ी खबर है. यहां बारां जिले में पार्टी ने नगर परिषद् चुनावों में बड़ी जीत हासिल की है. यहां आप का बोर्ड बनना तय माना जा रहा है.राजस्थान निकाय चुनाव के नतीजों में बारां जिले की नगर परिषद में चौंकाने वाले चुनाव नतीजे सामने आए हैं. अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता वाली आम आदमी पार्टी ने बीजेपी और कांग्रेस को पीछे छोड़ते हुए 25 घोषित वार्डों में से 16 सीटों पर जीत दर्ज की है. कांग्रेस को 6 और बीजेपी को सिर्फ 3 सीटें मिली हैं. बारां शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का गृह जनपद है.
आम आदमी पार्टी ने बोर्ड बनाने की तैयारी शुरू कर दी है. नगर परिषद में बहुमत के लिए 31 सीटों की जरूरत है. वहीं जयपुर नगर निगम चुनाव के 7 नए वार्डों के परिणाम भी घोषित हुए हैं.


