छत्तीसगढ़

ट्रक-बस चालकों की हड़ताल ने बढ़ाई सरकार की चिंता, CM विष्‍णुदेव साय ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, जानें क्या कहा

सच तक इंडिया रायपुर :देश भर में हिट एंड रन कानून को लेकर ट्रक और बस ड्राइवरों ने हड़ताल कर रखी है। हड़ताल का असर अब हर जगह देखने को मिल रहा है। हड़ताल ने छत्तीसगढ़ सरकार की चिंता बढ़ा दी है। राज्‍य के अधिकांश शहरों में पेट्रोल-डीजल का संकट खड़ा हो गया है। कुछ फ्यूल स्टेशनों में पेट्रोल-डीजल के लिए लंबी कतार लगी हुई है। हड़ताल के कारण आवश्‍यक वस्‍तुओं की आपूर्ति पर भी संकट मंडराने लगा है। सब्‍जी और दूध की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। संकट को देखते हुए मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने आपात बैठक बुलाई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इमरजेंसी मीटिंग में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, डीजीपी अशोक जुनेजा, सभी कमिश्नर, आईजी और अन्य अधिकारी मौजूद हैं। जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए हैं। सीएम विष्णुदेव साय ने प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक वस्तुओं की सुचारू आपूर्ति बनाये रखने दिए निर्देश दिए हैं।

अफवाह फैलाने पर तत्काल करें कार्रवाई

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की किल्लत नहीं होनी चाहिए। ट्रक चालकों की देशव्यापी हड़ताल को देखते हुए उन्होंने आवश्यक व्यवस्था बनाने के निर्देश  दिए हैं। जिले के पुलिस अधीक्षकों से कहा गया है कि कानून-व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में रहे। अन्यथा की स्थिति में सीधे कलेक्टर-एसपी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने कहा, भ्रामक जानकारी न फैलने पाए, जनता तक सही जानकारी पहुंचे और अफवाह फैलाने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जाए।

Related Articles

Back to top button